{"_id":"66f30c64fbda6dd9db0d4e34","slug":"raebareli-a-man-kidnapped-for-the-land-of-six-hundred-crores-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: छह अरब की जमीन के लिए किया युवक का अपहरण, चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: छह अरब की जमीन के लिए किया युवक का अपहरण, चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Wed, 25 Sep 2024 06:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:31 AM IST
सार
दंपती आशा और एसके मित्तल ने जिंदा रहते लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित करीब छह अरब की जमीन उसके नाम प्राधिकारी हस्ताक्षर (अथारिटी सिग्नेचर) कर दिया था। इससे कुछ लोग उसका अपहरण कर जमीन हथियाने के फिराक में थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंपती मालिक से नौकर को मिली छह अरब की जमीन को हथियाने के लिए पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
सरोजनी नगर की हाइडिल काॅलोनी निवासी नंदकिशोर कश्यप ने बताया कि वह लखनऊ की यश इन्फ्राबेल्ट प्राइवेट कंपनी के दंपती मालिक का नौकर था। दंपती आशा और एसके मित्तल ने जिंदा रहते लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित करीब छह अरब की जमीन उसके नाम प्राधिकारी हस्ताक्षर (अथारिटी सिग्नेचर) कर दिया था। इससे कुछ लोग उसका अपहरण कर जमीन हथियाने के फिराक में थे। वह रायबरेली के गुरुबख्शगंज के रजवापुर में छिपकर रहने लगा तभी पांच लोगों ने उसे अगवा कर लिया। इसी दौरान एक आरोपी सूरज चोरी के लिए गांव पहुंचा तो उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात भी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अपहरण के आरोपी रायबरेली के गुरुबख्शगंज के रजवापुर गांव निवासी सूरज, भदोखर के कोला हैबतपुर गांव निवासी प्रथम पांडेय, उन्नाव के मौरावां के हिलौली निवासी हंसराज, शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी लालगंज कस्बे के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी नीरज पांडेय फरार है।
विज्ञापन