फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli : 15 Lakh rupees theft in thana Gurubakshganj.

Raebareli: बेखौफ चोरों ने जेवरात समेत 15 लाख का सामान उड़ाया, भड़के ग्रामीणों की मांग - थाना प्रभारी को हटाओ

Sun, 01 Sep 2024 06:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Sep 2024 06:00 PM IST
सार

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरों ने 15 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
Raebareli : 15 Lakh rupees theft in thana Gurubakshganj.
दो घरों में हुई चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो गांवों के दो घरों से नकदी-जेवरात समेत 15 लाख का सामान पार कर दिया। चोरी की घटना से पुलिस की रात्रिगश्त की कलई खुल गई। घटनाओं की जानकारी से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने थाना प्रभारी को हटाने की मांग की।

विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के खगिया खेड़ा गांव निवासी शकील उर्फ कल्लू के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के पीछे से बल्ली के सहारे छत पर गए और जीने से नीचे उतर कर कमरों तक पहुंच गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों व अलमारी का ताला तोड़ा और सोने और चांदी के लाखों के गहने और 50 हजार की नकदी पार कर ले गए। शकील ने बताया कि अक्तूबर माह में उसके घर के सदस्य अकील मोहम्मद व जावेद की शादी है।
विज्ञापन


शादी के लिए जेवरात की खरीदारी की थी, जिन्हें चोर उठा ले गए हैं। इसके बाद चोरों ने ठकुराइनखेड़ा गांव के बाहर बांदा-बहराइच हाईवे के किनारे रहने वाले उदयशंकर लोधी के घर पर धावा बोला। चोर पीछे से पेड़ के सहारे छत पर उतरे और घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बक्सों का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व 32 हजार रुपये पार कर दिए। दोनों घरों से कुल 15 लाख की चोरी हुई। थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि चोरी का केस दर्ज किया गया है। जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed