फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Yogi attacked the opposition, said - today no one can riot in UP

रायबरेली : योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा - सपा का समाजवादी इत्र भ्रष्टाचार का बदबू फैला रही है

Fri, 31 Dec 2021 05:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 Dec 2021 05:18 PM IST
सार

वहीं सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन
Rae Bareli: Yogi attacked the opposition, said - today no one can riot in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस तरह से रायबरेली में हरचंदपुर, रायबरेली सदर समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के साथ जुड़ने का काम किया है उससे प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने काम किया जाएगा। कांग्रेस देश की समस्या है। इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद, अराजकता, उग्रवाद, भ्रष्टाचार और जातीय-भाषाई विद्वेष फैलाने की जड़ है। रायबरेली की जनविश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए देश और रायबरेली से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। उन्होंने इस मौके पर रायबरेली में 834 करोड़ रुपये की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रायबरेली में जनविश्वास यात्रा में कहा कि आज जिस तरह से हरचंदपुर, रायबरेली सदर के विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को सहयोग देने वादा किया है। कांग्रेस के एक-एक जनप्रतिनिधि जिस तरह से भाजपा से जुड़ रहे हैं इससे रायबरेली से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। कांग्रेस देश की समस्या है। इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस नाम के मरे हुए सांप को गले में डालकर घूमने की कोई जरूरत नहीं। कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद की जड़, अराजकता की जड़, उग्रवाद की जड़, देश में भ्रष्टाचार की जड़, देश के अंदर जातीय और भाषाई विद्वेष की जड़ फैलाने का काम करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश में अन्य कोई समस्या नहीं, समस्या तो देश में कांग्रेस बनी है। प्रदेश में सपा और बसपा बनी हुई है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता कहती है कि सपा का मतलब है ‘ जिस गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमें बैठा है कोई गुंडा। कानपुर में मेट्रो का संचालन शुरू करने प्रधानमंत्री आए तो सपा के कार्यकर्ता दंगा भड़काने की साजिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप लोगों को याद होगा कि 2005 में जब रामसेतु को तोड़ने की बात हुई तो केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट में उसने हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है। हम लोग ऐसे लोगों को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। हमारी सरकार जनता का काम कर रही है और आस्था के सम्मान का भी काम कर रही है। क्या यह सपा और बसपा और कांग्रेस कर पाती। जो राम और कृष्ण को ही काल्पनिक कह चुके थे वह क्या मंदिर बनाते। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राममंदिर बनाते। 

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह दल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके है। 2017 के पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में केवल मात्र 18 हजार स्वीकार स्वीकृत हुए थे आवंटित नहीं हुए थे। लेकिन हमारी साढ़े चार वर्ष की सरकार में 47 लाख आवास गरीबों को दे चुके हैं। 2 करोड़ 61 शौचालय गरीबों को दिए जा चुके हैं। पैसा पहले भी था लेकिन यह पैसा किस तरह सत्ताधारी नेताओं की तिजोरी में चला जाता था और आज जेसीबी से उनकी दीवालों को तोड़कर नोटों की गड्डियों को निकाला जा रहा है। हम उस पैसे को खोद कर निकाल रहे हैं। समाजवादी इत्र का नारा देने वाले किस तरह समाजवादी इत्र से बदबू का भ्रष्टाचार फैलाते थे। 2016 में जब प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा की थी तो समाजवादी क्यों इसका विरोध कर रही थी यह अब तो आप लोगों को भी समझा आ गया होगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश अब देश और दुनिया के सामने सीना तानकर आगे बढ़ रहा है। यह जनविश्वास यात्रा उत्तर प्रदेश को नम्बर एक बनाने के लिए आपके सामने आई है। प्रधानमंत्री कल प्रदेश के लगभग दो करोड़ 54 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचाएंगे। था। तीन जनवरी को लगभग साढ़े चार करोड़ श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार की राशि आएगी।


पांच जनवरी को एक करोड़ निराश्रित महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांगजन के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह काम बुआ और बबुआ भी कर सकते थे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना का किस तरह बेहतरीन तरीके से प्रबंधन किया गया। इसे देश-दुनिया स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री ने सभी को फ्री वैक्सीन, फ्री उपचार और फ्री राशन देने का काम कर रही है। सरकार आपके साथ है आगे भी इसी तरह खड़ी रहेगी। कोरोना आपका बालबांका नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed