{"_id":"66477b6ad5d5b50fad096b46","slug":"rae-bareli-rahul-gandhi-said-whenever-you-want-i-will-get-my-name-called-by-modi-i-say-whatever-i-want-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: राहुल गांधी बोले- जब चाहोगे तब मोदी से अपना नाम बुलवा दूंगा, मैं जो चाहता हूं वो बोल देते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: राहुल गांधी बोले- जब चाहोगे तब मोदी से अपना नाम बुलवा दूंगा, मैं जो चाहता हूं वो बोल देते हैं
Fri, 17 May 2024 09:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 17 May 2024 09:14 PM IST
सार
Rae Bareli: रायबरेली की रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधे हमले किए। उन्होंने कि आजकल ऐसा हो रहा है कि वह जो शब्द चाहें मोदी से बुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
रायबरेली में सोनिया के साथ राहुल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईटीआई मैदान में आयोजित सेवा संकल्प सभा में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक के बाद एक तीखे हमले किए और अपनी सरकार बनने पर देशवासियों को सौगात देने की बात कही। भीड़ का उत्साह देख राहुल ने कहा कि इतने बब्बर शेर कभी नहीं देखे। आज देश में बेरोजगारी, महंगाई मुद्दे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी का इससे कोई वास्ता नहीं है। वह थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ। यही काम जनता से कराते रहे। पीएम ने कहा कि मैं अदाणी और अंबानी का नाम नहीं लेता हूं। दो दिन बाद मोदी ही उनके नाम लेने लगे।
विज्ञापन
आप लोग बताओ मुझे नरेंद्र मोदी से क्या बुलवाना है, वह मैं बुलवा दूंगा। इस चुनाव नरेंद्र मोदी हार स्वीकार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री चार जून को नहीं रहेंगे। इसके कई कारण हैं। उन्होंने हिंदुस्तान के गरीब लोगों का अपमान किया है। यूपीए की सरकार थी तो किसानों का कर्जा माफ किया था, जबकि इन्होंने किसानों के लिए काले कानून बनाए। श्रमिकों के साथ अन्याय किया। कोरोना के समय इनकी वजह से हजारों किमी मजदूर पैदल चलने को मजबूर हुए। वहीं देश के प्रधानमंत्री ताली और थाली बजवा रहे थे। चार जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी।
विज्ञापन
रायबरेली से हमारे परिवार का 100 साल पुराना रिश्ता
राहुल ने रायबरेली और अपने परिवार के रिश्ते का भी जिक्र किया। कहा कि हमारे परिवार का रायबरेली से 100 साल पुराना रिश्ता है। मैं सच्चाई बोलता हूं, जो कहता हूं वह करके दिखाता हूं। कन्याकुमारी से चार हजार किमी. चलकर नफरत में मोहब्बत की दुकान खोली है।
विज्ञापन
रायबरेली देश को सत्ता परिवर्तन के लिए दे रहा आवाज : प्रियंका
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि समाजवादी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सैलाब बन गए हैं। पूरे देश को दिखाया है कि पूरे दिल से आप लगे हैं। परिश्रम किया है। यह रायबरेली क्षेत्र है। मेरे परिवार का रायबरेली से गहरा रिश्ता रहा है। इस रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राहुल गांधी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं परेशान हैं। जन-जन की पुकार थी कि आपकी सुनवाई हो, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हुई। आज इस देश में आंधी उठी है कि सत्ता से तानाशाही सरकार को हटाया जाए। रायबरेली की जनता ने 100 साल पहले आवाज उठाई थी। एक बार फिर रायबरेली देश को सत्ता परिवर्तन के लिए आवाज दे रहा है। उन्होंने जनता से भाई राहुल गांधी को चुनाव जिताने की अपील की।