रायबरेली पंचायत चुनाव : ग्राम प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। इसमें अनुसूचित जाति को 17 और पिछड़ी जाति के हिस्से में 14 सीटें आईं हैं। अनुसूचित जाति की 17 सीटों में छह अनुसूचित जाति महिला और पिछड़ी जाति की 14 सीटों में पांच सीटें पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित की गईं हैं। सात सीटें अन्य महिला के लिए आरक्षित करने के साथ ही जिला पंचायत की 14 सीटों को अनारक्षित किया गया है। सीटों के आरक्षण को लेकर दिनभर सभी ब्लॉकों में और विकास भवन में गहमागहमी का माहौल रहा। आरक्षण सूची जारी होने में देरी होने के कारण लोग घरों को लौट गए।
डीडीसी पदों के दिग्गजों को झटका, अब देखेंगे दूसरा ठौर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह को इस बार जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए नया ठौर ढूंढना होगा। छतोह द्वितीय सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है। इसके अलावा अन्य कई सीटों पर भी दिग्गजों को जोर का झटका लग गया है। उन्हें भी नया ठौर ढूंढना होगा।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य अमावां प्रथम अनारक्षित, अमावां द्वितीय अनुसूचित जाति, अमावां तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला, महराजगंज प्रथम अनुसूचित जाति, महराजगंज द्वितीय अनुसूचित जाति महिला, शिवगढ़ प्रथम अनारक्षित, शिवगढ़ द्वितीय अनुसूचित जाति महिला, शिवगढ़ तृतीय पिछड़ी जाति, बछरावां प्रथम अनुसूचित जाति महिला, बछरावां द्वितीय अनारक्षित, बछरावां तृतीय अनुसूचित जाति महिला, हरचंदपुर प्रथम अनारक्षित, हरचंदपुर द्वितीय अनुसूचित जाति, हरचंदपुर तृतीय पिछड़ा वर्ग, सतांव प्रथम महिला, सतांव द्वितीय अनारक्षित, सतांव तृतीय अनुसूूचित जाति, खीरों प्रथम अनारक्षित, खीरों द्वितीय व खीरों तृतीय महिला, सरेनी प्रथम अनारक्षित, सरेनी द्वितीय महिला, सरेनी तृतीय पिछड़ा वर्ग, सरेनी चतुर्थ पिछड़ा वर्ग, लालगंज प्रथम अनुसूूचित जाति, लालगंज द्वितीय अनारक्षित, लालगंज तृतीय महिला, डलमऊ प्रथम अनुसूचित जाति, डलमऊ द्वितीय पिछड़ी जाति, डलमऊ तृतीय पिछड़ी जाति, डलमऊ चतुर्थ पिछड़ी जाति महिला, दीनशाह गौरा प्रथम अनारक्षित, दीनशाह गौरा द्वितीय पिछड़ी जाति महिला, जगतपुर अनारक्षित, ऊंचाहार प्रथम अनारक्षित, ऊंचाहार द्वितीय अनारक्षित, ऊंचाहार तृतीय पिछड़ी जाति महिला, रोहनियां प्रथम अनुसूचित जाति, रोहनियां द्वितीय अनुसूचित जाति महिला, सलोन प्रथम अनुसूचित जाति, सलोन द्वितीय पिछड़ा वर्ग, सलोन तृतीय अनुसूचित जाति, सलोन चतुर्थ अनुसूचित जाति, छतोह प्रथम अनुसूचित जाति महिला, डीह प्रथम महिला, डीह द्वितीय अनारक्षित, डीह तृतीय पिछड़ा जाति महिला, राही प्रथम पिछड़ा वर्ग, राही द्वितीय अनारक्षित, राही तृतीय महिला, राही चतुर्थ पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षित पद
सरेनी अनारक्षित
सलोन पिछड़ी जाति महिला
राही पिछड़ी जाति
लालगंज अनारक्षित
हरचंदपुर अनारक्षित
खीरों महिला
सतांव अनारक्षित
ऊंचाहार पिछड़ी जाति
अमावां महिला
डलमऊ अनुसूचित जाति
बछरावां अनारक्षित
महराजगंज अनुसूचित जाति
जगतपुर अनारक्षित
शिवगढ़ अनारक्षित
डीह अनुसूचित जाति महिला
दीनशाहगौरा पिछड़ी जाति महिला
छतोह अनुसूचित जाति
रोहनियां अनुसूचित जाति
इनका कहना :
प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों की आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी हो गई है। चार मार्च से आठ मार्च के बीच प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां आने के बाद 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी