फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli Lok Sabha: Another Gandhi may come against Gandhi, BJP wants to make Varun contest in front of Priy

रायबरेली लोकसभा: गांधी के मुकाबले आ सकता है दूसरा गांधी, प्रियंका के सामने वरुण को लड़ाना चाहती है भाजपा

Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
सार

रायबरेली लोकसभा सीट में सियासी घमासान परिवार के बीच में ही हो सकता है। प्रियंका गांधी का चुनावों में उतरना तय माना जा रहा है। उसके मुकाबले भाजपा वरुण को लड़ाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Rae Bareli Lok Sabha: Another Gandhi may come against Gandhi, BJP wants to make Varun contest in front of Priy
प्रियंका के सामने वरुण को लड़ा सकती है भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली लोकसभा सीट पर नेहरू-गांधी परिवार के दो दिग्गज आमने-सामने हो सकते हैं। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस से प्रियंका गांधी का उतरना तय है। वहीं, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने वरुण गांधी से वहां से चुनाव लड़ने के लिए बात की है। हालांकि, अपनी ही चचेरी बहन प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ने के बारे में निर्णय लेने के लिए वरुण गांधी ने थोड़ा वक्त मांगा है। अब यह फैसला वरुण के हाथ में ही है कि वह चुनाव लड़ें या नहीं। 

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी के पीलीभीत से 30 साल पुराने रिश्ते पर इस बार ब्रेक लग गया। भाजपा ने मेनका गांधी को तो सुल्तानपुर से टिकट दे दिया, लेकिन वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काट दिया। वरुण गांधी पहली बार 2009 और फिर 2019 में पीलीभीत से सांसद चुने गए। वहीं, 2014 का लोकसभा चुनाव वे सुल्तानपुर से जीते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 2019 में कांग्रेस ने यूपी में एकमात्र सीट रायबरेली ही जीती थी। भाजपा नेतृत्व इस बार रायबरेली सीट को लेकर अभेद्य चक्रव्यूह रचना चाहता है। पार्टी ने गोपनीय सर्वे कराया, जिसमें वरुण गांधी का नाम सबसे आगे उभर कर आया। यही वजह है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रायबरेली से वरुण गांधी को उतरने के लिए तैयार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

उच्च पदस्थ राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी और वरुण गांधी के रिश्ते अच्छे हैं, इसलिए वरुण गांधी रायबरेली सीट को लेकर कोई फैसला लेने से पहले अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राय-मश्विरा कर लेना चाहते हैं। माना जा रहा है कि वे एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed