{"_id":"61cd8c0a63b98169d13c1e68","slug":"rae-bareli-in-charge-of-pcf-paddy-procurement-center-arrested-for-taking-bribe-of-5000-anti-corruption-team-raided-and-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : पीसीएफ धान खरीद केंद्र का प्रभारी ₹5000 घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : पीसीएफ धान खरीद केंद्र का प्रभारी ₹5000 घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर पकड़ा
Thu, 30 Dec 2021 04:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:15 PM IST
सार
केंद्र प्रभारी को रंगे हाथ 5 हजार रुपए घूस लेते हुए दबोच लिया। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने ऊंचाहार थाने के बजाए जगतपुर कोतवाली में केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
Corruption
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धान खरीद केंद्रों पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली की शिकायतों के बाद एंटी करप्शन की टीम ने पीसीएफ केंद्र ऊंचाहार पर छापा मारा। केंद्र प्रभारी को रंगे हाथ 5 हजार रुपए घूस लेते हुए दबोच लिया। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने ऊंचाहार थाने के बजाए जगतपुर कोतवाली में केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
ऊंचाहार के डिग्री कालेज के पास पीसीएफ का धान खरीद केंद्र है। बताते हैं कि केंद्र पर किसानों से धान खरीद में अवैध वसूली की जा रही थी। लगातार बिना कमीशन धान न तौलने की शिकायतें मिलने के बाद गुरुवार को एंटी करप्शन की टीम ने केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने केंद्र प्रभारी सुनील कुमार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। छापेमारी से वहां मौजूद बिचौलियों में भगदड़ मच गई। टीम ने केंद्र प्रभारी को गाड़ी में बैठाया और कोतवाली को सूचना दी। पूरे गुरुदयाल मजरे पुरवारा गांव निवासी मोहनलाल ने धान खरीद केंद्र पर घूसखोरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
बाद में टीम उसे लेकर जगतपुर थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया। जगतपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। केंद्र प्रभारी खिलाफ एक किसान ने घूस लेने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन