फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Before the fifth phase, efforts are being made to woo Brahmins with the help of Manoj Pandey, how

रायबरेली: पांचवें चरण से पहले मनोज पांडेय के सहारे ब्राह्मणों को साधने की कोशिश, कितना पड़ेगा प्रभाव?

Sat, 18 May 2024 02:52 PM IST
रोहित मिश्र मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 May 2024 02:52 PM IST
सार

Rae Bareli: पांचवें चरण के ठीक पहले रायबरेली में सपा के नेता रहे मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो गए। इस बदलाव का प्रदेश के ब्राह्मण वोटों पर कितना प्रभाव पड़ेगा?

विज्ञापन
Rae Bareli: Before the fifth phase, efforts are being made to woo Brahmins with the help of Manoj Pandey, how
अमित शाह के साथ मनोज पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवध में पांचवें चरण के मतदान से पहले 17 मई को दूसरी बार रायबरेली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय के सहारे ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की। रायबरेली, अमेठी, कौशांबी व फतेहपुर की जनता के बीच राजनीतिक समीकरण साधने में माहिर ब्राह्मण चेहरा मनोज पांडेय शुक्रवार को 20 साल बाद फिर भाजपा के हो गए। चर्चा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में ही गृहमंत्री की नजर मनोज पर पड़ गई थी। तभी से वह मनोज को भाजपा में लाने के लिए प्रयासरत थे। इसमें शुक्रवार को वह सफल भी हो गए।

विज्ञापन


भाई राकेश पांडेय की हत्या के बाद मनोज राजनीतिक विरासत संभालने के लिए मैदान में उतरे। वर्ष 2000 में भाजपा के टिकट पर नगर पालिका रायबरेली के अध्यक्ष का चुनाव लड़े और जीते। हालांकि वर्ष 2004 में वे सपा में शामिल हो गए। उन्हें राज्यमंत्री भी बनाया गया। 2012 से वे लगातार तीसरी बार ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक बने। सपा से विधानमंडल का मुख्य सचेतक रहते हुए उन्होंने सपा से बीते फरवरी माह में ही दूरियां बना लीं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद स्पष्ट हो गया था कि कभी न कभी वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा की कई सीटों पर दिखेगा असर
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मनोज पांडेय के भाजपा में शामिल होने के बाद यूपी के जिलों में सियासी फायदा भाजपा को मिल सकता है। खासकर पांचवें चरण में।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम व सनातन नहीं छोड़ेंगे, विधायकी चली जाए तो जाए : मनोज
ऊंचाहार क्षेत्र के दौलतपुर में आयोजित जनसभा में डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि भगवान राम व सनातन का साथ नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए चाहे राजनीति छोड़नी पड़े या विधायकी। विधानसभा में भी कई बार भगवान राम के साथ ही खड़े हुए। तंज कसते हुए कहा कि राहुलजी, प्रियंकाजी रायबरेली के लोगों से परिवार का खेल करना बंद करिए। अब रायबरेली की जनता सबकुछ समझ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed