फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   radio taxi rate list

सरकार ने तय किया रेडियो टैक्सी का किराया

Sat, 07 Sep 2013 01:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 07 Sep 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
radio taxi rate list

प्रदेश सरकार ने रेडियो टैक्सी का किराया तय कर दिया है। रेडियो टैक्सी बुलाने पर कम से कम 125 रुपये तो देने ही होंगे।

विज्ञापन


सरकार ने इन टैक्सियों के लिए पहले ढाई किलोमीटर तक 50 रुपये प्रति किलोमीटर रेट तय किया है। प्रमुख सचिव परिवहन बीएस भुल्लर ने शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया।

सरकार ने लोगों को सुरक्षित व आरामदायक सेवा देने के उद्देश्य से सूबे के 13 महानगरों में रेडियो टैक्सी सेवा शुरू करने का निर्णय किया है।

पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में इसका किराया तो तय हो गया था लेकिन न्यूनतम किराये को लेकर मामला उलझ गया था। इस कारण शासनादेश जारी नहीं हो सका था। अब पहले ढाई किलोमीटर तक 50 रुपये किलोमीटर के हिसाब से किराया तय किया गया है।
विज्ञापन


ढाई किलोमीटर के बाद पांच सीटों की क्षमता वाली रेडियो टैक्सी में 20 रुपये प्रति किलोमीटर और सात सीटों वाली में 25 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रेडियो टैक्सी का इस्तेमाल करने पर किराये में 25 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर देना होगा। इसके साथ ही 50 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से वेटिंग चार्ज भी तय कर दिए हैं।


हालांकि आधे घंटे की प्रतीक्षा के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके साथ ही राज्य परिवहन प्राधिकरण को प्रतिवर्ष किराये में आवश्यक वृद्धि करने का अधिकार भी दिया गया है।
 
इन शहरों में चलनी हैं रेडियो टैक्सी
लखनऊ, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, झांसी, वाराणसी, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली व गोरखपुर

रेडियो टैक्सी की खासियत
-जीपीएस व जीपीआरएस पर आधारित ट्रैकिंग उपकरण
-टैक्सी केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से लगातार जुड़ी रहेगी
-999 सीसी से अधिक के वाहन होंगे
-एसी व हीटर के साथ ही आरामदायक सीटें होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed