फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Queue in Mahadeva, unbreakable edge of Jalabhishek

Lucknow News: महादेवा में लगी कतार, जलाभिषेक की अटूट धार

Tue, 29 Aug 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Queue in Mahadeva, unbreakable edge of Jalabhishek
महादेवा (बाराबंकी)। पौराणिक तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा में सावन के आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक की न धार टूटी और न ही शिवभक्तों की कतारें कम हुईं। रात 12:15 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक सोमवार की देर शाम तक अनवरत चलता रहा। लोगों ने दूध, दही, गंगाजल व अन्य द्रव्यों से भगवान लोधेश्वर का अभिषेक किया।
विज्ञापन



आखिरी सोमवार होने के कारण शिवभक्त एक दिन पहले से ही महादेवा पहुंचने लगे थे। रविवार रात नौ बजे से ही मंदिर परिसर से लेकर सूरतगंज मार्ग तक शिवभक्तों की कतार लग गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार देर शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का अनुमान है। छह सीसीटीवी कैमरे को डीएम-एसपी तक के मोबाइल से अटैच कर दिए गए थे, ताकि अधिकारी भी पूरा हाल लेते रहें। सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि करीब 500 पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र में तैनात रहे।
विज्ञापन


मेले में कोई नंदी के कान में मनोकामना कह रहा था तो कोई दर्शन के बाद माथे पर त्रिपुंड बनवा रहा था। मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की। वहीं मंजीठा स्थित नागदेवता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंजीठा पहुंचे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसी तरह नागेश्वरनाथ, धनोखर, पायनियर चौराहा स्थित शिव मंदिर, लक्ष्मणेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव आदि मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ रही। अहिरनपुरवा बनवा रोड स्थित श्रीहंसानंद आश्रम में सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed