फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Question on Drug Failure Appeared in Pharmacy Exam

Lucknow News: फार्मेसी परीक्षा में दवाओं की नाकामी पर आया सवाल

Tue, 05 May 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Question on Drug Failure Appeared in Pharmacy Exam
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश राजकीय और एडेड पॉलीटेक्निक संस्थानों में सोमवार से डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षाएं शुरू हुईं। तीन घंटे की इस परीक्षा में सवाल पूछा गया कि शरीर में दवाइयां कारगर या किस परिस्थिति में काम नहीं करती हैं।
विज्ञापन

राजधानी के राजकीय पॉलीटेक्निक से परीक्षा देकर निकले आलोक कुमार ने बताया कि दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। कुल 80 अंकों के प्रश्नों के उत्तर लिखने थे। दीर्घ उत्तरीय में कुल छह प्रश्नों के उत्तर देने थे। इनमें फार्माकोलॉजी, एसिटाइलकोलाइन, जनरल एनेस्थेटिक, पेप्टिक अल्सर और लाइन एंटी-ट्यूबरकुलर औषधियों पर सवाल पूछे गए। इसी तरह उत्तरीय प्रश्नों में सीडेटिव एवं हिप्नोटिक्स, मौखिक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंटों पर एक टिप्पणी और दवाइयों के अवशोषण को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के बारे में जवाब खिलना था। प्रश्न पत्र बड़े होने की वजह से हल करने में समय लगा।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 50,890 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सोमवार को 47591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। किसी भी परीक्षा केंद्र से शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed