फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Quality is important in writing, social media is only helpful

Lucknow News: लेखन में गुणवत्ता जरूरी, सोशल मीडिया सिर्फ सहयोगी

Fri, 21 Feb 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Quality is important in writing, social media is only helpful
चर्चा करते साहित्यकार।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के वार्षिक अधिवेशन साहित्य संकल्प के दूसरे दिन साहित्य और कवि सम्मेलन से जुड़े कई मुद्दों पर परिचर्चा हुई। पुस्तक विमोचन के साथ ही कविता पाठ भी हुआ। सोशल मीडिया के दौर में कविता विषयक सत्र में युवा कवि-गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ने कहा कि लेखन में गुणवत्ता जरूरी है, सोशल मीडिया सिर्फ सहयोगी की भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

कवयित्रियों के मंचीय संघर्ष विषय पर पूजा यक्ष ने वक्ता नंदिनी श्रीवास्तव, प्रीति पांडेय और शिखा श्रीवास्तव से बात की। इससे पहले सभा संवाद सत्र में डॉ. विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना व गजेंद्र प्रियांशु की उपस्थिति में साहित्य सभा के जिला इकाई के संयोजकों ने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

लेखन से प्रकाशन तक सत्र में वार्ताकार अर्जुन सिंह चांद ने नीरज अरोड़ा व नवीन शुक्ल नवीन से लेखकों के पुस्तक प्रकाशन की चुनौतियों पर वार्ता की। अलंकार रस्तोगी की पुस्तक पंडित भया न कोय का विमोचन हुआ। साहित्य तब और अब सत्र में डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कवि सम्मेलन में बदलाव आया है। डॉ. विष्णु सक्सेना ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया से चर्चा पाकर मंच पर आ रहे कवियों को बड़े-छोटे की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed