{"_id":"646bd3682b4bb8e92d006130","slug":"quack-running-private-hospital-send-to-jail-lucknow-news-c-13-lko1018-250852-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का मामला : 8वीं पास रीना डॉक्टर बन चला रही थी अवैध अस्पताल, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का मामला : 8वीं पास रीना डॉक्टर बन चला रही थी अवैध अस्पताल, जेल
विज्ञापन
लखनऊ। किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने रविवार को अस्पताल संचालिका व गर्भपात करने वाली झोलाछाप रीना रावत को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आठवीं पास रीना अस्पताल चला रही थी।
इस तरह के केस वह मोटी रकम लेकर करती थी। हैरानी इस बात की है कि स्वास्थ्य विभाग अब तक इससे बेखबर रहा। जब दुष्कर्म की वारदात सामने आई तब अस्पताल सील किया। दुष्कर्म के आरोपी उमर कुरैशी व रीना रावत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेजे गए।
गोसाईंगंज में एक 14 साल की किशोरी से उमर कुरैशी नाम का शख्स डरा धमका कर उससे दुष्कर्म करता रहा था। 19 मई को प्रॉमिस नाम के अस्पताल में उसका गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
किशोरी की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा डाला था। अस्पताल से मिले दस्तावेजों को जांच कमेटी ने कब्जे में लेकर सीएमओ को भेज दिया।
पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी सोमवार को अमेठी पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की। आरोप है कि आरोपी के कुछ रिश्तेदार पीड़ित परिवार को धमकाकर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। शिशिर ने पुलिस अफसरों से कहा कि अमेठी स्थित अवैध पोल्ट्री फार्म पर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। इसमें विशेष समुदाय के कुछ लड़के बैठते हैं और आए दिन लड़कियों से छेड़खानी करते हैं।
भर्ती महिलाओं को दूसरे अस्पताल में किया शिफ्ट
रविवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा मारा था तब वहां पर पांच महिलाएं भर्ती थीं। सभी की डिलीवरी हो चुकी थी। अस्पताल सील करने से पहले ही इन सभी को दूसरे सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट किया था। दो को अवंतिकाबाई हाॅस्पिटल व तीन को सीएचसी गोसाईंगंज पर शिफ्ट कराया गया है।