{"_id":"6141cc9b01ed2bc3a197635c76bc8dcc","slug":"python-is-seen-near-minister-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः मंत्री निवास के पास दिखा अजगर, हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः मंत्री निवास के पास दिखा अजगर, हडकंप
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात को पॉश इलाके में विशालकाय अजगर नजर आया। ये अजगर गोमतीनगर स्थित मंत्री आवास के पास स्थित बिजलीघर में नजर आया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने गरुवार को रात 9 बजे यार्ड के चबूतरे पर अजगर को देखा। अजगर को बिजलीघर से निकलते देख ही इलाके में हडकंप मच गया।
ट्रांसफार्मर की रीडिंग लेने गए कर्मचारी ने अजगर देखकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रात 10 बजे के करीब टीम अजगर को पकड़कर ले गई। बिजली कर्मियों ने बताया कि बिजली घर के नाला है। वहीं से अजगर आ गया होगा।
विज्ञापन