{"_id":"60095880cec2d66cbe2a8947","slug":"python-found-near-car-parking-on-amausi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट पर कार पार्किंग में अजगर निकलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट पर कार पार्किंग में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
Thu, 21 Jan 2021 04:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
साफ-सफाई के दौरान मिला अजगर
- फोटो : amar ujala
अमौसी एयरपोर्ट पर कार पार्किंग में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के चलते गुरुवार को साफ-सफाई की जा रही थी।
विज्ञापन
कार पार्किंग के मैदान में सफाई कर्मचारी राहुल ने भारी-भरकम अजगर देखा। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 12 फुट से अधिक लंबे अजगर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
इस दौरान वीआईपी मूवमेंट से पहले कार पार्किंग में अजगर निकलने को लेकर काफी देर तक लोगों का मजमा जमा रहा।