{"_id":"667c5ac663a454e35e0d61f9","slug":"pwd-xen-abhishek-yadav-suspended-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अभिषेक यादव सस्पेंड, डीएम पर बेजा काम करवाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अभिषेक यादव सस्पेंड, डीएम पर बेजा काम करवाने का लगाया आरोप
Wed, 26 Jun 2024 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:45 PM IST
सार
निलंबित किए गए अभिषेक यादव ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए डीएम पर बेजा काम के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव ड्यूटी और विभागीय कामकाज में लापरवाही के आरोप में औरैया में तैनात पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अभिषेक यादव को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्हें सस्पेंड किए जाने की संस्तुति औरैया की डीएम और कानपुर के कमिश्नर ने की थी।
हालांकि, अभिषेक यादव ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए डीएम पर बेजा काम के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।