फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PWD submitted report of loss due to evacuation of Akhilesh Yadav government bungalow

अखिलेश के सरकारी बंगले में तोड़फोड़ से 10 लाख का नुकसान, पीडब्ल्यूडी ने सौंपी 266 पेज की रिपोर्ट

Thu, 02 Aug 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
PWD submitted report of loss due to evacuation of Akhilesh Yadav government bungalow
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश को मिले सरकारी बंगले को खाली करने के दौरान हुए नुकसान की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी ने सौंप दी है। बंगले में मुख्य रूप से टाइल्स, सेनेट्री और इलेक्ट्रिक वायरिंग के काम का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की कुल कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता एके शर्मा ने रिपोर्ट राज्य संपत्ति अधिकारी को भेज दी है। 266 पेज की इस रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश को मिले बंगले का ग्राउंड फ्लोर ही स्वीकृत था। 
विज्ञापन


फर्स्ट फ्लोर का निर्माण उन्होंने खुद कराया। ग्राउंड फ्लोर पर भी काफी काम उन्होंने अपने संसाधनों से किया था। इसमें जगह-जगह टाइल्स उखड़ी मिलीं। सेनेट्री का सामान भी अच्छा खासा गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि टॉयलेट की सीट तक उखड़ी हुई मिली। बिजली की फिटिंग और वायरिंग को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया गया था। जांच कमेटी ने अपने रिपोर्ट में बंगला खाली करने के दौरान कुल दस लाख रुपये का नुकसान आंका है।

यहां बता दें कि शासन ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को बंगले में हुए नुकसान की एक टीम बनाकर जांच कराने के आदेश दिए थे। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (भवन), अधीक्षण अभियंता सर्किल-39 और राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक मध्य जोन ने यह जांच की।

नुकसान की वीडियोग्राफी भी कराई
बंगले को हुए नुकसान की वीडियोग्राफी कराकर सीडी बनाई गई है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बंगला खाली करने के दौरान कुल दस लाख रुपये का नुकसान आंका है। शासन ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को बंगले में हुए नुकसान की एक टीम बनाकर जांच कराने के आदेश दिए थे। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (भवन), अधीक्षण अभियंता सर्किल-39 और राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक मध्य जोन ने यह जांच की।

दिया जा सकता है वसूली का नोटिस

सरकारी बंगले में तोड़फोड़ की रिपोर्ट मिल जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नोटिस दिया जा सकता है। हालांकि, नोटिस देने से पहले रिपोर्ट का अध्ययन करने के साथ ही कानूनी राय भी ली जाएगी। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट मिलने के बाद एनेक्सी के पंचम तल जाकर प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति एसपी गोयल को इसकी जानकारी दी। इस रिपोर्ट की प्रति अदालत में भी दाखिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed