{"_id":"635f48b783eb663fa5352b90","slug":"pwd-officers-leave-cancelled-till-15-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर तक गड्ढे भरने की कवायद: अगले एक माह तक पीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर तक गड्ढे भरने की कवायद: अगले एक माह तक पीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
Mon, 31 Oct 2022 09:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:31 AM IST
सार
सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारियों की छुट्टियां 15 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। हर दिन होने वाले कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी शासन को भेजनी होगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीडब्ल्यूडी ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी है। अगले एक माह तक उसकी सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इतना ही नहीं जिलों से हर दिन शासन को प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी। साथ ही 10 दिनों के भीतर सभी जोन में निर्माण कार्यों की जांच के लिए मुख्यालय स्तर से टीमें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 15 नवंबर की टाइमलाइन तय की है। इसलिए सरकार की ओर से सभी मुख्य अभियंताओं भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि अगले एक माह तक किसी भी अधिकारी का अवकाश मंजूर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अपरिहार्य स्थिति में अवकाश स्वीकृति के लिए प्रकरण मुख्यालय को भेजे जाएंगे। मार्गों पर गड्ढामुक्ति, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत आदि कार्यों की प्रगति के संबंध में सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, मुख्यालय के माध्यम से प्रतिदिन शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
31 अक्तूबर की शाम तक विशेष मरम्मत से संबंधित सभी एस्टीमेट भेजकर स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्रीय मुख्य अभियंता ग्रामीण मार्गों के चौड़ीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना भेजेगा। यह कार्ययोजना 2 नवंबर तक भेजने के लिए कहा गया है। सभी अधिकारियों को चेताया गया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रकरण मुख्यालय की संस्तुति के साथ शासन को उपलब्ध कराया जाए।