फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Pushpak Viman' and 'Kanak Mahal' will float in Saryu river

Ayodhya : सरयू में तैरेंगे ‘पुष्पक विमान’ और ‘कनक महल’, जून से शुरू हो जाएगा योजना पर काम

Mon, 22 May 2023 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन मिश्र, अयोध्या
नितिन मिश्र, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 07:02 AM IST
सार

दुबई में क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी रामनगरी में दो क्रूज व दो हाउस बोट का संचालन करेगी। अयोध्या क्रूज लाइंस का जल्द ही नगर निगम के साथ एमओयू भी होने जा रहा है। क्रूज को ‘पुष्पक विमान’ नाम दिया गया है, जबकि हाउस बोट ‘कनक महल’ के नाम से सरयू के लहरों पर तैरेगी।

विज्ञापन
'Pushpak Viman' and 'Kanak Mahal' will float in Saryu river
प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम की नगरी में सरयू की लहरों पर पर्यटक ‘पुष्पक विमान’ और ‘कनक महल’ का आनंद उठा सकेंगे। दुबई में क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी रामनगरी में दो क्रूज व दो हाउस बोट का संचालन करेगी। अयोध्या क्रूज लाइंस का जल्द ही नगर निगम के साथ एमओयू भी होने जा रहा है। क्रूज को ‘पुष्पक विमान’ नाम दिया गया है, जबकि हाउस बोट ‘कनक महल’ के नाम से सरयू के लहरों पर तैरेगी।
विज्ञापन


दुबई मरीन की तर्ज पर अयोध्या में क्रूज संचालन की योजना अगले माह से मूर्त रूप लेने जा रही है। क्रूज व हाउसबोट का संचालन नयाघाट से गुप्तारघाट के मध्य होगा। क्रूज में दो तल होंगे, कुल 150 लोग बैठ सकेंगे। हाउसबोट में 8 से 12 कमरे होंगे। 20 से 25 यात्रियों की क्षमता होगी। क्रूज व हाउसबोट में फाइव स्टार होटल जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। हर ट्रिप में 15 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि सरयू तट पर पर्यटन विभाग की जमीन अयोध्या क्रूज लाइंस को दी जाएगी। जल्द ही नगर निगम से एमओयू होने जा रहा है। अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने में यह योजना कामयाब होगी। अयोध्या की आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। एक क्रूज यात्री एक यात्रा के दौरान कम से कम दो हजार रुपये खर्च करेगा जिसका सीधा प्रभाव अयोध्या की आर्थिक व्यवस्था पर पड़ेगा। भविष्य में इस योजना के जरिए कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed