{"_id":"60212f51099b6e1ff5667410","slug":"purvanchal-expressway-will-open-the-doors-of-prosperity-of-eastern-up-intent-to-release-from-pm-by-april-15-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी काम एक अप्रैल तक होंगे पूरे, प्रधानमंत्री से 15 अप्रैल तक लोकार्पण कराने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी काम एक अप्रैल तक होंगे पूरे, प्रधानमंत्री से 15 अप्रैल तक लोकार्पण कराने की कवायद
Mon, 08 Feb 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Feb 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ, सुल्तानपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय व हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को एक अप्रैल तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर 15 अप्रैल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकार्पण कराने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अप्रैल से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करने की हिदायत देते हुए कहा कि पूर्वांचल के जिलों के लिए औद्योगिक विकास का ढांचा तैयार करें।
उन्होंने लखनऊ में एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान कहा कि पहले एक साल की योजनाओं को पूरा करने में 12 साल लगा दिए जाते थे। मगर मौजूदा प्रदेश सरकार ने चार साल में इस कार्य संस्कृति को बदला है। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बावजूद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण तय समय से पहले पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस एक्सप्रेस-वे की समीक्षा के दौरान ढांचागत कार्य 31 मार्च तक पूरा करने और मेन कैरिज-वे के साथ ही सर्विस लेन का कार्य भी पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, साइनेज का कार्य भी चलाने के लिए कहा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्माण कंपनियों को सहयोग देने के साथ एक्सप्रेस-वे से जुड़े जिलों में एमएसएमई क्लस्टर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, यूपीडा के अधिकारी ने बताया कि प्रवक्ता ने बताया कि इस साल के अंत तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सभी तरह के वाहनों को चलने की अनुमति मिलने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे।

आजमगढ़ के नाम से कांपते थे लोग
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार वर्ष पहले तक लोग आजमगढ़ के नाम से कांपते थे। आजमगढ़ वाले कहीं जाते थे तो लोग उन्हें किराए पर मकान नहीं देते थे। अब आजमगढ़ विकास की एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहा है। यह आशा की किरण पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है, जो यहां के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आजमगढ़ में विश्वविद्यालय भी बना रही है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे से जुड़े हर जिले में औद्योगिक कलस्टर भी विकसित किया जाएगा। जिससे पूर्वी यूपी के युवा रोजगार से जुड़ पाएंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए भाजपाई भिड़े
सुल्तानपुर में कूरेभार के पास अरवलकीरी करवत में मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आए सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, उपाध्यक्ष रामभुवन मिश्र, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह समेत अन्य भाजपाइयों को पुलिस ने रोक लिया। इस पर नाराज भाजपाई पुलिस से भिड़ गए। सूचना पर अधिकारी बचाव की मुद्रा में आ गए। अधिकारियों ने भाजपाइयों की कतार लगवाकर सीएम से मुलाकात कराई।

सीएम के संबोधन के दौरान बंद हुआ माइक
जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ माइक बंद हो गया। आवाज के साथ माइक बंद होने से लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में कर्मचारियों ने माइक को ठीक करवाया।
हिरासत में लिए गए कांग्रेसी
मुख्यमंत्री से अरवलकीरी करवत में मिलने जा रहे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली नगर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व युवक कांग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्रा, हरीश त्रिपाठी, मानस तिवारी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। कूरेभार थाने में कांग्रेस उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, रणजीत सिंह सलूजा, मनोज, मोहसिन सलीम समेत कई कांग्रेसियों को काफी देर तक कूरेभार थाने में हिरासत में रखा गया। इस दौरान उन्होंने थाने में नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर उनका ध्यान जिले की समस्याओं की ओर दिलाने जा रहे थे।
पुलिस के कब्जे में रहे सपाई
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कुछ सपाइयों को भी पुलिस ने हिरासत में रखा। कोतवाली नगर पुलिस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद समेत उनके साथियों को टेढ़ुई मोड़ से हिरासत में ले लिया। सपाइयों का कहना था वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। हिरासत में लिए गए सपाइयों में वैभव मिश्र, इजराइल ख़ान, कुलदीप वर्मा, इसरार अहमद, अमजद हुसैन, राहुल यादव समेत अन्य शामिल थे।