फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Purvanchal Expressway ready: Date sought from PM for inauguration, Mahana said - India's largest network of expressways in UP today

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तैयार : पीएम से लोकार्पण के लिए मांगी तिथि, महाना बोले- यूपी में आज एक्सप्रेस-वे का भारत में सबसे बड़ा नेटवर्क

Wed, 29 Sep 2021 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Sep 2021 08:32 PM IST
सार

औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में हीरानंदानी ग्रुप, सिंगापुर की एसटीटी ग्लोबल, व दक्षिण कोरिया की सैमक्वांग इलेक्ट्रॉनिक्स, नोएडा में अडाणी ग्रुप और बाराबंकी में ब्रिटानिया, और आगरा में वॉन वेलेक्स को भूमि आवंटित कर दी गई है।

विज्ञापन
Purvanchal Expressway ready: Date sought from PM for inauguration, Mahana said - India's largest network of expressways in UP today
लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस करते औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि अब यूपी के बारे में देश-दुनिया के निवेशकों की धारणा बदल गई है। योगी सरकार बनने से पहले यहां कोई उद्यमी नहीं आना चाहता था। अब बड़े पैमाने पर निवेशक आ रहे हैं। आज प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे नेटवर्क है। व्यावसायिक व आवासीय सुविधाओं से लैस औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की योजना बनाई गई है। इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू का 43 प्रतिशत हिस्सा जमीन पर उतर चुका है।

विज्ञापन


सतीश महाना ने बुधवार को लोकभवन में अपने विभाग की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर में निवेशकों को सबसे सस्ती जमीन दे रहे हैं, जबकि विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में रेट से कई गुना ज्यादा कीमत भी मिल रही है। डिफेंस कॉरीडोर में 50 हजार करोड़ रुपये निवेश की संभावना है। इससे 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। कई कंपनियों को जमीनें आवंटित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट में हुए निवेश प्रस्तावों में से 43 प्रतिशत प्रस्ताव क्रियांवयन के विभिन्न चरणों में हैं। 51923 करोड़ रुपये की निवेश वाली 218 परियोजनाओं में वाणिज्यक उत्पादन प्रारंभ हो गया है। 37376 करोड़ रुपये की 130 परियोजनाएं प्रक्रिया में हैं। वहीं,  81334 करोड़ रुपये की निवेश की 449 परियोजनाओं को सरकार ने जरूरी सहायता मुहैया करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में हीरानंदानी ग्रुप, सिंगापुर की एसटीटी ग्लोबल, व दक्षिण कोरिया की सैमक्वांग इलेक्ट्रॉनिक्स, नोएडा में अडाणी ग्रुप और बाराबंकी में ब्रिटानिया, और आगरा में वॉन वेलेक्स को भूमि आवंटित कर दी गई है। सैमसंग इंडिया ने भारत को विश्व का तीसरा डिस्प्ले यूनिट निर्माता बना दिया है। जोनल विनियमों में संशोधन कर एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की अनुमति दे दी गई है।

सतीश महाना ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री से लोकार्पण की तिथि मांगी गई है। जिस दिन यह कार्यक्रम मिल जाएगा, इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 93 प्रतिशत भूमि ले ली गई है। पहले की सरकार की तरह 30 प्रतिशत भूमि लेकर टेंडर नहीं करते हैं। ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरीडोर का ग्रेटर नोएडा के दादरी में जंक्शन है। इससे प्रदेश को लॉजिस्टिक लाभ प्राप्त होंगे। प्रदेश सरकार ने लॉजिस्टिक क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया है। एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के विकास के लिए प्रयागराज में 1141 एकड़ और आगरा में 1064 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 30 एकड़ भूमि पर परफ्यूम संग्रहालय के साथ परफ्यूम पार्क विकसित किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जाएगा। गीडा क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का विकास प्रस्तावित है। प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क विकसित कर रहे हैं।

जमीन लेने के पांच साल के अंदर इकाई स्थापित करने की शर्त का पालन

भूखंड आवंटन के पांच साल के अंदर इकाई स्थापित करने की शर्त का कढ़ाई से पालन कराया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में 17 एकड़ क्षेत्रफल वाले 50 भूखंडों को निरस्त करके पुन: आवंटन के लिए उपलब्ध कराया गया है। सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को मेगा और इससे उच्च श्रेणी के उद्योगों को आवेदन की तिथि से 15 दिनों के अंदर फास्ट ट्रैक मोड में भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। यूपीसीडा की कार्य संस्कृति में बड़ा बदलाव लाए हैं। ट्रांसफर की केंद्रीय व्यवस्था शुरू की है।

फिल्म सिटी के आरएफक्यू की दिशा में आगे बढ़े
औद्योगिक विकास मंत्री ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिल्म सिटी के लिए आरएफक्यू (रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन) की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, आईआईडीसी संजीव मित्तल और अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार उपस्थित थे। प्रेस कांफ्रेंस में यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि लखनऊ में ब्रह्मोस के लिए 21 हेक्टेयर जमीन दे दी गई है। यहां मिसाइल बनेगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed