फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Purvanchal Expressway almost ready: CM Yogi said, inaugurated anytime in October, Kanpur and Agra Metro operation from November

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले, अगले महीने कभी भी लोकार्पण, नवंबर से कानपुर और आगरा मेट्रो का संचालन

Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
सार

लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो गया है। इसका अक्तबूर में किसी दिन लोकार्पण कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।

विज्ञापन
Purvanchal Expressway almost ready: CM Yogi said, inaugurated anytime in October, Kanpur and Agra Metro operation from November
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर और आगरा में मेट्रो रेल का संचालन नवंबर से शुरू हो जाएगा। लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो गया है। इसका अक्तबूर में किसी दिन लोकार्पण कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूपी को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास से कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में वातावरण बदला हुआ है। बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है। प्रदेश के नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। कानून व्यवस्था में सुधार के कारण ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। सरकार बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी दिसंबर तक संभावित है। उधर, मेरठ और दिल्ली के बीच आरआरटीएस का विकास किया जा रहा है। बैठक में एसीएस नवनीत सहगल, संजय प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed