{"_id":"65f202af7a9dc5624c0709dc","slug":"punjab-mail-stopped-due-to-traffic-block-raebareli-news-c-101-1-slko1034-111984-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रोकी गई पंजाब मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रोकी गई पंजाब मेल
Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुधार कार्य की वजह से बुधवार को सवा दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान आई पंजाब मेल को रोकना पड़ा। यह ट्रेन पांच मिनट के तय समय के बजाए 15 मिनट तक खड़ी रही।
ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान रेलवे स्टेशन के प्वाइंट को बांधने का काम किया गया। दूसरी तरफ कई ट्रेनें पिछले स्टेशनों से काफी लेट होने के कारण विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई। शहर के रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से प्वाइंट एवं ट्रैक की मरम्मत और सुधार कार्य चल रहा है। इसके लिए एक स्पेशल मशीन आई है। जब भी ट्रेनों का आवागमन कम होता है, ट्रैफिक ब्लॉक लेकर काम कराया जाता है।
बुधवार को दोपहर 11.40 बजे से 1.55 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया, ताकि काम पूरा हो सके। इसी बीच अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 13 मिनट विलंब से पहुंची, जो 15 मिनट बाद रवाना की गई। इससे यह गाड़ी और ज्यादा लेट हो गई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से पेपर लाइन क्लियर के जरिए ट्रेन चलाई गई। ट्रेन तक पेपर पहुंचाने में समय लगा, जिससे तय समय से ज्यादा देर तक पंजाब मेल खड़ी रही।
ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्री रहे परेशान
ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल तीन घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सवा दो घंटे देर से पहुंची। सहरानपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस व लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक-एक घंटे देर से आई।
बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल व लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। मंगलवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाले नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब देर से आई।