फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Punjab Mail arrived three hours late

Lucknow News: तीन घंटे देर से आई पंजाब मेल

Sun, 05 May 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mail arrived three hours late
रायबरेली। किसान आंदोलन की वजह से पंजाब मेल का संचालन पटरी पर नहीं लौट पाया है। शनिवार को भी अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे विलंब से आई, जिससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भी यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली और लक्ष्मणपुर स्टेशन पर आधे घंटे लेट रही, लेकिन इसके बाद रफ्तार धीमी होने के कारण अगले स्टेशन ऊंचाहार पहुंचने पर लेटलतीफी बढ़कर एक घंटे हो गई। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल पौन घंटे देर से आई।
विज्ञापन

शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे विलंब से पहुंची। शुक्रवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे देर से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने कहा कि पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण ट्रेनें विलंब से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed