{"_id":"658f27ed0876f9c978081fea","slug":"pump-workers-beaten-for-not-giving-free-petrol-lucknow-news-c-13-lko1012-551180-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुफ्त पेट्रोल न देने पर पंप के कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुफ्त पेट्रोल न देने पर पंप के कर्मचारियों को पीटा
Sat, 30 Dec 2023 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाके में सोमवार को एक पंप से मुफ्त में पेट्रोल न मिलने पर युवकों ने कर्मचारियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे तीन कर्मचारी लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराकर एफआईआर दर्ज की है।
रजनीखंड निवासी हरीश चंद्र मिश्र आशियाना के सेक्टर एन स्थित मां वैष्णो फिलिंग सेंटर (पेट्रोल पंप) के मैनेजर हैं। उन्होंने आशियाना थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो युवक पंप पर पहुंचे। दोनों ने पंप के कर्मचारी से बाइक में मुफ्त में पेट्रोल भरने को कहा। मना करने पर युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर कैशियर वहां पहुंचे और दोनों युवकों को जाने को कहा। इस पर वो भड़क गए और सबक सिखाने की बात कहकर चले गए।
मैनेजर के मुताबिक आधे घंटे बाद दोनों युवक छह अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से पंप के कर्मचारियों की जमकर पिटाई की। फिर आग लगाने की धमकी देकर भाग गए। पिटाई से कर्मचारी बबलू, गोलू और धीरज घायल हो गए। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक एफआईआर दर्ज की गई है। पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।