फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pulse price in Lucknow gets low.

लखनऊ में आज से 150 रुपये में अरहर की दाल

Sun, 25 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pulse price in Lucknow gets low.

राजधानी में रविवार से 10 बाजारों में 150 रुपये किलो अरहर दाल बिकेगी। सस्ते रेट में अरहर दाल बेचने के लिए स्पेशल काउंटर खोले जाएंगे। यहां पर एक बार में खरीददार को सिर्फ दो किलो अरहर दाल मिलेगी। इस काउंटर पर जो अरहर दाल 150 रुपये में हासिल होगी वह खुदरा बाजार में 172 से 173 रुपये किलो बिक रही है।

विज्ञापन


अरहर दाल के ये काउंटर लखनऊ दाल एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन और पांडेयगंज व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में खोले जाएंगे।

प्रमुख संयोजक राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बेहतर गुणवत्ता की जो अरहर दाल थोक रेट 160 रुपये किलो में खरीदी जा रही उसको जनता की सुविधा के लिए 150 रुपये किलो बेचा जाएगा।
विज्ञापन


ये काउंटर रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगे और शाम 7 बजे तक अरहर दाल बिकेगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राजशेखर डालीगंज के काउंटर का उद्घाटन करेंगे। जनता की सुविधा के लिए इन काउंटर पर एसोसिएशन और व्यापार मंडल के बैनर लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिलेगी सस्ती दाल

Pulse price in Lucknow gets low.

-डालीगंज मोती फूड हसनगंज कोतवाली के सामने
-डुडौली रोड महाराजा अग्रसेन नगर कृष्णा फूड
-फैमिली बाजार 2/782 विनयखंड गोमतीनगर
-मां दुर्गा प्रॉविजन स्टोर कुकरैल पुल इंदिरानगर

-श्रीराम प्रॉविजन स्टोर बी ब्लॉक राजाजीपुरम
-मदनलाल नवल किशोर नटखेड़ा रोड आलमबाग
-सागर स्टोर कैंट रोड मुरलीनगर हुसैनगंज

-पंकज कुमार स्टोर पांडेयगंज
-गुप्ता स्टोर टूड़ियागंज बाजारखाला
-कृष्ण मोहन गुप्ता डंडहिया बाजार अलीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed