{"_id":"60e33aa48ebc3e55284c2fea","slug":"public-works-department-bridge-corporation-and-construction-corporation-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-distributed-appointment-letters-to-the-deceased-dependents","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व निर्माण निगम : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व निर्माण निगम : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र बांटे
Mon, 05 Jul 2021 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:30 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के आश्रितों को नौकरी व अन्य देयों आदि के भुगतान के लिए लोनिवि, सेतु निगम व निर्माण निगम में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया जायेगा। मुख्य अभियंता इसके नोडल ऑफिसर होंगे।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र देते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व निर्माण निगम के कोविड व अन्य कारणों से कारणों से दिवंगत हुए कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के आश्रितों को नौकरी व अन्य देयों आदि के भुगतान के लिए लोनिवि, सेतु निगम व निर्माण निगम में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया जायेगा। मुख्य अभियंता इसके नोडल ऑफिसर होंगे। शैक्षिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने का प्रावधान किया जायेगा और उनके देयों का भुगतान 15 दिन में किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
सोमवार को डिप्टी सीएम ने दिवंगत 711 अधिकारियों, कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। 25 आश्रितों को सांकेतिक रूप में नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग उनके साथ खड़ा है। बताया कि पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के आश्रितों को विभाग द्वारा रुपए 22-22 लाख की धनराशि सहयोग के रूप में दी गयी है।
विज्ञापन
कहा कि कोरोना की पहली लहर में श्रमिकों व गरीबों को विभाग द्वारा लाखों लंच पैकेट व राशन के पैकेट वितरित किये गए। कार्यक्रम को राज्यमंत्री लोनिवि चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, विभागाध्यक्ष पीके सक्सेना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सचिव लोनिवि समीर वर्मा, सेतु निगम एमडी अरविंद श्रीवास्तव, निर्माण निगम एमडी एसपी सिंघल, मुख्य अभियंता जेके बांगा, प्रमुख अभियंता मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन