{"_id":"672b53ee8a3db0839f0f99bc","slug":"public-holiday-in-lucknow-tomorrow-on-chhath-parv-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी के स्कूलों में घोषित हुई छठ की छुट्टी, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी के स्कूलों में घोषित हुई छठ की छुट्टी, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने की घोषणा
Thu, 07 Nov 2024 07:26 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:26 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ में छठ पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विस्तार
राजधानी लखनऊ में 7 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को छठ पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है इसलिए सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
छठ पर अवकाश को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने फैसला लिया है। मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था के अनुसार किसी भी जिले का अधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में गुरूवार को छठ पूजा पर्व के उपलक्ष्य मे जनपद लखनऊ में जिला स्तरीय स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
जिले के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।