Lucknow News: बिजली के लिए पांच उपकेंद्रों में आधी रात को हंगामा-प्रदर्शन
सेक्टर-25 और विक्टोरिया उपकेंद्र में लोगों का धावा, घेराव
बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे सेक्टर-25 इंदिरानगर व विक्टोरिया चौक उपकेंद्र के बड़े हिस्से में अंधेरा हो गया। दोनों उपकेंद्र पर सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंची और घेराव किया। विक्टोरिया में सरगा पार्क फीडर की ट्राली फट गई थी जबकि सेक्टर-25 उपकेंद्र की 33 हजार लाइन की आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे इंदिरानगर के सेक्टर 18, 19, 20 21, 25, बस्तौली, समुद्दीनपुर, रिंग रोड सहित आसपास के रात 11 बजे करीब 15 हजार घरों में अंधेरा छा गया। इन इलाकों में शाम 7 बजे से बिजली संकट बना हुआ था। रात में बिजली गुल होने पर लोग आपा खो बैठे और उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ पर आमादा थे। कर्मचारी गेट में अंदर से ताला बंद कर पीछे के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग बिजली चालू करने की मांग पर अड़े रहे। नाराज लोगों ने रिंग रोड जाम लगाया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्रा ने बताया कि रात करीब 2 बजे जब 33 केवी बिजली चालू हुई तो प्रदर्शनकारियों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हुआ। विक्टोरिया उपकेंद्र पर ट्राली को सही करने के लिए अमृत बाजार, बड़ी कालीजी, अकबरीगेट फीडर को रात करीब 1:30 बजे बंद करना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर लिया। कर्मचारी उपकेंद्र से भाग कर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार की। रात 3:30 बजे तक पुलिस उपकेंद्र की सुरक्षा के लिए बैठे रहे तब कर्मचारी काम करके बिजली चालू कर पाए।
न्यू कैंपस उपकेंद्र के कर्मी तीन घंटे तक बंधक बने, दो गुटों में मारपीट
न्यू कैंपस उपकेंद्र के भुइयां देवी मंदिर, कुटवा रोड इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। यह बिजली संकट एबीसी जलने के कारण उत्पन्न हुआ था। रात नौ बजे जब 3-4 कर्मचारी एबीसी बदलने गए तो मोहल्ले के दबंगों ने उनको यह कहते हुए बंधक बना लिया कि दो दिन से जब सोने का समय होता तो काम करने चले आते हो। मौके पर पहुंचे एसडीओ संतोष कुमार विश्वकर्मा, जेई प्रदीप ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। मुस्लिमनगर और पिंक सिटी तिवारीपुर के लोगों के गुटों के बीच पहले बिजली चालू करने की जिद में मारपीट हो गई। पुलिस भी पहुंची। कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने के तीन घंटे बाद रात 12 बजे दोनों मोहल्ले में अलग-अलग कर्मियों को एक साथ एबीसी बदलने भेजा गया।
एबीसी में आग लगने से दो कर्मचारी झुलसे
पिंक सिटी तिवारीपुर में एलटी लाइन बांधने के दौरान एबीसी में आग लग गई जिससे लाइनमैन कमलेश और गुड्डू झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे कमलेश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुड्डू को सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। न्यू कैंपस क्षेत्र में एक माह के भीतर यह तीसरी घटना है।
गहरू व बनी उपकेंद्र पर फूटा गुस्सा
सरोजनीनगर। बृहस्पतिवार देर रात गहरू उपकेंद्र के जयराजपुरी फीडर पर बड़ा हादसा होने से बचा। ओवरलोडिंग के चलते जयराजपुरी, इंद्रपुरी, सिद्धार्थनगर और स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड स्थित रुद्रेश्वर मंदिर के पास लगी एबीसी लाइन धू-धू कर जल उठी। चिंगारियों और धमाकों से दहशत फैल गई। इससे रात 9:30 बजे बाधित हुई बिजली छह घंटे बाद तड़के 3 बजे बहाल हो सकी। बिजली संकट के विरोध में नाराज लोगों का गहरू उपकेंद्र पर आधी रात को प्रदर्शन किया। उधर, बिजली की आंख-मिचौली से नाराज मिर्जापुर गांव के लोगों ने देर रात बनी उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों से अभद्रता और गाली-गलौज की। कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया तो लोग वहां से खिसक लिए।
एलटी लाइन में चिपका लाइनमैन, झुलसा
नींबूपार्क घंटाघर उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन चौक निवासी अनूप शुक्रवार सुबह 9:25 बजे फॉल्ट ठीक करने के दौरान एलटी लाइन से चिपक गए। साथियों ने आनन-फानन में बिजली बंद कर उन्हें छुड़ाया और मेडिकल कॉलेज ले गए। अनूप की जान तो बच गई मगर शरीर कई जगह झुलस गया। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर अनूप का हालचाल लिया।
फॉल्ट दूर करने के लिए आठ इंजीनियरों की तैनाती
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने अमौसी व लखनऊ मध्य जोन के उपभोक्ताओं के बिजली संकट को दूर करने के लिए शुक्रवार को आठ इंजीनियरों की तैनाती की है। इनमें चार सहायक (एई) व चार अवर अभियंता (जेई) हैं। लापरवाही में एई संतोष सिंह कुशवाहा को अमौसी जोन से हटाकर रायबरेली जोन भेजा गया है। रायबरेली से भूषण कुमार को अमौसी जोन स्थानांतरित किया गया। निगम मुख्यालय में संबद्ध एई अमितेश कुमार, अनुभव श्रीवास्तव, जेई प्रदीप कुमार मौर्या, सत्येंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार को अमौसी जोन और विनय कुमार को लखनऊ मध्य जोन स्थानांतरित किया गया। अमौसी जोन से लापरवाह जेई भी हटेंगे।
अपील...संकट में ऐसे करें बिजली का इस्तेमाल
गोमतीनगर जोन के अधीक्षण अभियंता तकनीकी नवीन चंद्रा ने आम जनता से संकट की इस घड़ी में लोगों से बिजली का लोड कम करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि यदि कोई पड़ोसी या अन्य व्यक्ति कटियाबाजी करता है तो उसे रोकें और सूचना दें। शिकायकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बिजली उपकरणों का इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
000 एसी को 24 से 26 डिग्री तापमान पर ही चलाएं। इससे बिजली की बचत होती है।
000 जिन कमरों में कोई न हो वहां के पंखे, कूलर और लाइटें तुरंत बंद कर दें।
000 कूलर चलाते समय कमरे की खिड़की थोड़ी खुली रखें ताकि नमी न बढ़े।
000 दोपहर 12 से शाम 4 और रात 10 से सुबह 4 बजे तक बिजली कम इस्तेमाल करें।
000 आस-पड़ोस में चोरी से बिजली इस्तेमाल करने वालों की सूचना दें।

बिजली के लिए उपकेंद्र में हंगामा करते लोग और बिजली से झुलसा कर्मचारी। - फोटो : संवाद