{"_id":"60680cae8ebc3ee64917dc1b","slug":"protest-starts-in-samajwadi-party-after-declaration-of-names-of-panchayat-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में पंचायत सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद विरोध शुरू, प्रदेश कार्यालय में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में पंचायत सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद विरोध शुरू, प्रदेश कार्यालय में की शिकायत
Sat, 03 Apr 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी में जिला पंचायत सदस्यों के नाम की घोषणा होने के बाद विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। कई दावेदारों ने प्रदेश कार्यालय में शिकायत करते हुए जिला कमेटी पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह व महासचिव शब्बीर खान ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्यों के नाम की घोषणा की थी। सूची जारी होने के दूसरे दिन तमाम दावेदार प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सूची में कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने साक्षात्कार में हिस्सा भी नहीं लिया था।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भी भेजा है। आरोप लगाया कि वह और उनके पति लगातार पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे वार्ड 17 से दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और उनके पति भी एक बार जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। तीन बार विजेता रहने के बाद भी उन्हें किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य कई पार्टी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा है। इस संबंध में महासचिव शब्बीर खान ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश का पूरा ध्यान रखा गया है। जिन लोगों को पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाया जाता, उनका आरोप लगाना स्वाभाविक है।