फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of roadways employee

रोडवेजकर्मी 5 को करेंगे चक्काजाम

Fri, 10 Jan 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
protest of roadways employee

सूबे के परिवहन कर्मचारी पांच फरवरी को आधी रात से यूपीएसआरटीसी

विज्ञापन
की बसों का चक्काजाम करेंगे।

राजधानी में गुरुवार को रोडवेज मुख्यालय पर प्रदेश भर से आए करीब पांच हजार संविदा व नियमित परिवहन कर्मियों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित को करते हुए यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी व प्रांतीय महामंत्री तेजबहादुर शर्मा ने घोषणा कि अगर 24 घंटे बाद भी निगम प्रबंधन ने इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे छह फरवरी से बेमियादी आंदोलन करेंगे।

लखनऊ क्षेत्र के मंत्री पीसी मिश्रा ने बताया कि निगम में ड्राइवरों व कंडक्टरों के खाली पड़े सैकड़ों पदों पर संविदाकर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है जबकि पूर्व में संविदा पर रखे गए कर्मियों को ही इन पदों पर नियमित नियुक्ति दिया जाना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने निगम को सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो से हटाने, नए बस अड्डों के लिए नि:शुल्क जमीन देने, यात्री कर की एक तिहाई धनराशि वापस करने, 27 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने और वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed