फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest of 69000 teacher recruitment candidates continues

UP: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी, ईको गार्डन में राष्ट्रगान गाकर मनाया गणतंत्र दिवस

Sun, 26 Jan 2025 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 06:21 PM IST
सार

69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने रविवार को झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।

विज्ञापन
Protest of 69000 teacher recruitment candidates continues
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी ईको गार्डन में जारी रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन में ही तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस मनाया। अभ्यर्थी ईको गार्डन में इसी तरह अपनी मांगो के साथ त्योहार मानते आ रहे हैं। 

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में विसंगति के कारण हम अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। हमें हाईकोर्ट डबल बेंच ने न्याय देते हुए फैसला हमारे पक्ष में सुनाया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी विभाग की लापरवाही के कारण यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में हमारा पक्ष मजबूती के साथ रखें और मामला जल्द निस्तारित कराये। बता दें कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 11 फरवरी को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed