फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest

फीस के विवाद में स्कूल में हंगामा

Tue, 12 Jan 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
protest
कोठी (बाराबंकी)। एक निजी स्कूल में पहुंचे अभिभावक ने फीस को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला शांत कराते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबक्करपुर गांव के समीप स्थित एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव निवासी अभिभावक अर्जुन सोमवार दोपहर नशे की हालत में स्कूल आया और बच्चों के सामने गालीगलौज करते हुए स्कूल के कार्यालय में कॉलर पकड़कर मारने का प्रयास किया। जिस पर वहां मौजूद अन्य अध्यापकों ने बीचबचाव करा दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर अभिभावक अर्जुन ने घर वालों को पुरानी फीस न जमा करने को लेकर आपबीती बताई।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर पूरे गांव के लोगों ने स्कूल का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां के ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं अभिभावक अर्जुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके तीन बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं जिसकी पुरानी फीस न जमा करने पर प्रधानाचार्य ने मारापीटा। वहीं पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कोठी रितेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed