फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest in favour of reservation in Lucknow.

प्रमोशन में आरक्षण पर बसपा ने दिखाई ताकत, कहा- लेकर रहेंगे

Fri, 06 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Protest in favour of reservation in Lucknow.

पदोन्नति में आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास कराने व गलत तरह से रिवर्ट किए गए कर्मियों को फिर से उनका पद दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को लखनऊ में आरक्षण समर्थकों ने मोटर साइकिल रैली निकाली।

विज्ञापन


रैली को दोपहर दो बजे नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। रैली अंत में सामाजिक परिवर्तन स्थल पर एक सभा में बदल गई। यहां पर नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब तक दलित कार्मिकों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की मंशा साफ होती तो अब तक लोकसभा से बिल पास हो जाता। सपा व भाजपा की सरकार मिलकर दलितों का उत्पीड़न करा रही हैं। समय आने पर आरक्षण समर्थक समाज इन दोनों सरकारों को सबक सिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से हो चुकी है बातचीत

Protest in favour of reservation in Lucknow.

नेता विरोधी दल ने कहा कि गलत तरीके से रिवर्ट किए जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात हुई है। लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वापस उनका पद नहीं दिया गया।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों ने कहा कि अब समय आ गया है कि करो मरो की तर्ज पर केंद्र की मोदी सरकार को बिल पास कराने के लिए मजबूर किया जाए। इसके लिए ऐसा अभियान चलाना होगा कि मोदी सरकार को यह पता चल जाए कि आरक्षण समर्थकों से टकराना उसके लिए कितना हानिकारक होगा।

गलत तरीके से किया गया पांच हजार कर्मियों को रिवर्ट

संघर्ष समिति के संयोजकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर अनेकों विभागों में लगभग पांच हजार दलित कर्मियों को गलत तरीके से रिवर्ट कर दिया गया है।

करीब एक लाख से अधिक दलित कार्मिकों को उनकी वरिष्ठता में नीचे किया गया है। यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश की सरकार दलित विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed