फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PF scam in UPPCL Protest by electricity employees

पीएफ घोटाला: बिजलीकर्मियों व अभियंताओं का प्रदेश भर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Wed, 06 Nov 2019 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
PF scam in UPPCL Protest by electricity employees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पीएफ घोटाले के विरोध में बिजलीकर्मियों व अभियंताओं ने मंगलवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पावर सेक्टर इम्पलाइज ट्रस्ट में जमा धनराशि के भुगतान की जिम्मेदारी सरकार ले और घोटाले के दोषी पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन को तत्काल हटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने एलान किया है कि प्रदेशव्यापी विरोध सभाओं का क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


राजधानी में शक्ति भवन स्थित पावर कार्पोरेशन मुख्यालय पर बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी व अभियंता प्रदर्शन में शामिल हुए। दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सारे प्रकरण की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मांग की कि चेयरमैन ट्रस्ट के भी अध्यक्ष हैं इसलिए उनके पद पर रहते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रस्ट के माध्यम से कर्मचारियों के जीपीएफ व सीपीएफ की धनरशि गैरकानूनी ढंग से अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की सूची में न आने वाले डीएचएफएल में निवेश की गई जिसकी जिम्मेदारी पावर कार्पोरेशन व ट्रस्ट के चेयरमैन की होती है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि डीएचएफएल में निवेश करना ही गलत था। यह निवेश एफडी में किया गया जो और भी असुरक्षित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed