फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest against poet kumar vishwas

विरोध हुआ, नहीं पढ़ पाए कविता कुमार विश्वास

Sun, 29 Sep 2013 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
protest against poet kumar vishwas

कुमार विश्वास ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार भी हो सकता है।

विज्ञापन


संगीत नाटक अकादमी में आयोजित कवि सम्मेलन में आए कुमार विश्वास का हुसैनी टाइगर्स ने जमकर विरोध किया।

गेट पर हंगामा व नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामे के चलते कवि सम्मेलन को समय से पहले ही बंद करना पड़ा।


शनिवार शाम गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में आयोजित कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास को सम्मलित होना था। इसकी जानकारी हुसैनी टाइगर्स को पहले से थी।

शाम को कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही हुसैनी टाइगर्स के सदस्य नकी व मौलाना अमीर हैदर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के युवा एसएनए पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


एसएनए परिसर में हुसैनी टाइगर्स के प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुमार विश्वास ने विवादित बयान व वीडियो जारी कर शिया समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed