{"_id":"5e2b27f98ebc3e4ae95297c2","slug":"protest-against-caa-priyanka-said-dinesh-pratap-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के खिलाफ प्रदर्शन प्रियंका की साजिश, भीड़ जुटाने के लिए बांटे 500-500 रुपये : भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन प्रियंका की साजिश, भीड़ जुटाने के लिए बांटे 500-500 रुपये : भाजपा नेता
Fri, 24 Jan 2020 10:53 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
दिनेश प्रताप सिंह, प्रियंका गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन प्रियंका गांधी की साजिश का नतीजा है। भीड़ एकत्र करने के लिए 500-500 रुपये बांटने का आरोप लगाया और कहा कि रायबरेली में कांग्रेस की खिसकती जमीन को बचाने के लिए भुएमऊ में प्रदेश भर के शहर और जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कराया गया ताकि जिले को सुर्खियों में लाकर खोई प्रतिष्ठा को वापस पायी जा सके।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सोनिया गांधी से दो-दो हाथ करने वाले एमएलसी दिनेश सिंह जिला पंचायत के सभागार में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि रायबरेली को सौहार्द और भाईचारे के तौर पर जाना जाता है लेकिन, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने साजिश करके यहां भी टाउन हाल में सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन करा दिया। गंगा-जमुनी तहजीब की इस जमीन से गांधी नेहरू परिवार को पहचान मिली लेकिन, गांधी परिवार ने इसे भी कलंकित कर दिया। उन्होंने कहा कि अपना गढ़ बचाने के लिए कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी से पर्दा उठ गया है। यहां कांग्रेस अपनी अंतिम सांसें गिन रही है।
विज्ञापन
एमएलसी ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रशिक्षण कराने के लिए पर्याप्त जगह है, लेकिन शहर और जिलाध्यक्षों को भुएमऊ बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण लखनऊ में किया जा सकता था, लेकिन रायबरेली को चर्चा में लाने के लिए यहां प्रशिक्षण कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने सोनिया और प्रियंका पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार शुरू से ही स्वार्थ की राजनीति करता आया है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता को गुलाम समझने वाली कांग्रेस को यदि भविष्य में हरा दिया जाए तो मतदाताओं की हैसियत का अंदाजा पार्टी को पता चल जाएगा। एमएलसी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ को वह बेनकाब करते रहेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी की सबका साथ, सबका विकास की मूल धारणा के साथ जिले की जनता भाजपा के साथ खड़ी है।