फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest after arresting of president of hindu mahasabha

हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर गुडंबा थाने में हंगामा

Mon, 23 May 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
protest after arresting of president of  hindu mahasabha
लखनऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की गिरफ्तारी होने के बाद रविवार को कार्यकर्ताओं ने गुडंबा थाने का घेराव किया। कुर्सी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा और जेल भेज दिया। वहीं प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को भी रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी लक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा निकाल रहे थे जिसके रद्द होने के बाद शनिवार रात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें गुडंबा थाने लेकर पहुंची। मामले की जानकारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हुई तो वे भी थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। रविवार दोपहर भी जमकर थाने में हंगामा किया और पुलिस पर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई का दबाव बनाया। रिहाई न होने पर कार्यकर्ताओं ने कुर्सी रोड पर जाम लगा दिया। आवागमन बाधित हो गया और जाम लग गया।
विज्ञापन

बवाल बढ़ता देख इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, गौरव शुक्ला, महंत योगेंद्र दास, सिद्धार्थ दुबे व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता नहीं माने। पुलिस ने पहले ऋषि त्रिवेदी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed