फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposed protest by traders over parking and other issues postponed

Lucknow News: पार्किंग व अन्य समस्याओं के लिए प्रस्तावित व्यापारियों का धरना स्थगित

Tue, 30 Sep 2025 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Proposed protest by traders over parking and other issues postponed
बैठक करते व्यापारी।
लखनऊ। अमीनाबाद व्यापार संगठन ने पार्किंग समेत विभिन्न समस्याओं पर सोमवार को प्रताप मार्केट स्थित राम मंदिर में बैठक की। बैठक में भूमिगत पार्किंग के ठेकेदार अभिषेक दुबे ने व्यापारियों की समस्याओं पर पार्किंग व्यवस्थाओं को और बेहतर व पारदर्शी बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारियों ने एक अक्तूबर को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

हरिजीवन रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्किंग दरों का स्पष्ट उल्लेख, बेहतर सुरक्षा और कर्मचारियों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार की बात कही गई। केदारनाथ बाजपेई ने आवागमन सुचारू बनाने और भविष्य में मेट्रो के निर्माण को देखते हुए प्रशासन से बेहतर समन्वय पर जोर दिया। जितेंद्र सिंह चौहान ने बिजली, पानी समेत व्यापारियों से समन्वय को प्राथमिकता देने की बात रखी। मोहन मार्केट के विमल डलवानी ने हर महीने बैठक करने का सुझाव दिया। इस दौरान मुमताज आलम, राकेश छाबड़ा, विजय कुमार, राजकिशोर अग्रवाल, हरीशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed