{"_id":"613051c61f720b25712d3ced","slug":"proposal-send-to-fill-25-thousand-vacant-posts-of-sipahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, एक लाख पद अब भी हैं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, एक लाख पद अब भी हैं खाली
Thu, 02 Sep 2021 10:08 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:08 AM IST
सार
यूपी पुलिस में अभी भी एक लाख पद खाली हैं जिसमें से 30 हजार पद सिपाहियों के हैं जिनमें से 25 हजार पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव प्रदेश पुलिस में रिक्त पदों को देखते हुए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा समय में चल रही भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रदेश में पुलिस महकमे में अब भी लगभग एक लाख पद खाली हैं, जिसमें लगभग 30 हजार पद सिपाहियों के हैं। इनमें चार से पांच हजार पद खेल कोटे और मृतक आश्रित कोटे के हैं। बाकी बचे पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में 18 हजार सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इन सिपाहियों का प्रशिक्षण अगले साल पूरा होगा। भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड द्वारा अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में सिपाहियों की भर्ती जनवरी से पहले निकाल पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन