फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property worth Rs 31 crore of former MLA Vinay Shankar Tiwari's company in Lucknow, Noida, Gorakhpur seized

Lucknow News : पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की कंपनी की लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर की 31 करोड़ की संपत्ति जब्त

Mon, 18 Mar 2024 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंर्सोटियम से गंगोत्री इंटरप्राइजेज ने 1129.44 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट ली थी। बाद में इसे गंगोत्री इंटरप्राइजेज की सहयोगी कंपनियों में डायवर्ट करके निजी संपत्तियों को खरीदा गया।

विज्ञापन
Property worth Rs 31 crore of former MLA Vinay Shankar Tiwari's company in Lucknow, Noida, Gorakhpur seized
विनय शंकर तिवारी।

विस्तार

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज की 30.86 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ईडी ने सोमवार को जब्त कर लिया। ईडी ने बैंकों का 754 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में 12 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जो इस मामले की मुख्य आरोपी रीता तिवारी, गंगोत्री एंटरप्राइजेज, रॉयल एम्पायर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कंदर्प कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत हैं। बता दें कि रीता तिवारी पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की पत्नी हैं।

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक जब्त संपत्तियां गंगोत्री इंटरप्राइजेज के निदेशकों, प्रमोटर, गारंटर ने आपसी मिलीभगत कर बैंकों द्वारा दी गयी 754 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट को धोखाधड़ी करके हड़प लिया था। इनमें विनय शंकर तिवारी, रीता तिवारी, अजीत कुमार पांडेय की मुख्य भूमिका सामने आई। जिसके बाद उनकी तीन शहरों की वाणिज्यिक, आवासीय और कृषि भूमि को जब्त किया गया है। दरअसल, बैंकों की शिकायत पर सीबीआई ने इस मामले का केस दर्ज किया था, जिसके आधार पर ईडी ने भी सीबीआई की एफआईआर में नामजद आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंर्सोटियम से गंगोत्री इंटरप्राइजेज ने 1129.44 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट ली थी। बाद में इसे गंगोत्री इंटरप्राइजेज की सहयोगी कंपनियों में डायवर्ट करके निजी संपत्तियों को खरीदा गया। ईडी ने इस मामले में ईडी ने बीती 23 फरवरी को विनय शंकर तिवारी और उनके करीबियों के 10 ठिकानों पर छापा मारा था, जहां बैंकों की रकम से खरीदी गई तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे। बता दें कि इस मामले में ईडी विनय शंकर तिवारी और उनके करीबियों की करीब 103 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed