फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property seez of ani buliyan

अनी बुलियन के एमडी सहित कई आरोपियों की संपत्तियां कुर्क

Fri, 08 Apr 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
property seez of ani buliyan
लखनऊ। निवेश पर मोटा मुनाफा देकर हजारों करोड़ रुपये हड़पने वाली कंपनी अनी बुलियन के मालिकों की संपत्ति पुलिस ने कुर्क करनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में कई स्थानों पर कंपनी के एमडी समेत कई आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया गया। बुधवार को अयोध्या पुलिस ने कुमारगंज कस्बे व आसपास स्थित इन जालसाजों की संपत्तियों को कुर्क किया था। कंपनी के एमडी पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अब तक अनी बुलियन के एमडी समेत उनके सहयोगियों की करीब 25.40 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। आरोपियों पर अयोध्या और लखनऊ में 150 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, कंपनी के एमडी की पत्नी भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं।
विज्ञापन

अयोध्या पुलिस ने लखनऊ में अनी बुलियन के एमडी अजीत कुमार गुप्ता के खातों में जमा 11.21 लाख रुपये, 15 लाख की गाड़ी, 20.40 करोड़ का मकान, फ्लैट को जब्त किया है। आरोपी अजीत के पास लखनऊ के शक्ति रेजीडेंसी चिनहट में 55 लाख का फ्लैट, विराटखंड गोमतीनगर में 1.20 करोड़ का बंगला, सरोजनीनगर में 25 लाख की भूमि, विजयखंड गोमतीनगर में 65.65 लाख के तीन फ्लैट, कमला नेहरू मार्ग चौक में 6 करोड़ की व्यावसायिक संपत्ति, सरायमाली खां में दो करोड़ की जमीन, आरकेपुरम चिनहट में 2.50 करोड़ का आवासी फ्लैट है। इन संपत्तियों पर अयोध्या पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed