{"_id":"639d7bfa70d6a34141248f42","slug":"property-of-mukhtar-ansari-seized-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, मां और बहन के नाम थे प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, मां और बहन के नाम थे प्लाट
Sat, 17 Dec 2022 01:51 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:51 PM IST
सार
लखनऊ में शनिवार को माफिया मुख्तार अंसारी की आठ करोड़ रुपये की अवैध संपित्त को कुर्क कर लिया गया है। ये संपत्तियां उसकी मां व बहन के नाम दर्ज थीं।
विज्ञापन
जब्त की गई प्रापर्टी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून व बहन फहमीदा अंसारी के दो प्लॉट शनिवार को कुर्क कर दिए। आठ करोड़ की कीमत वाले ये प्लॉट हजरतगंज स्थित डालीबाग में हैं। कार्रवाई गाजीपुर जिले की पुलिस ने हजरतगंज पुलिस के सहयोग से की।
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी की बेनामी भू-संपत्ति की कुर्की की जा रही है। इसके तहत डालीबाग में बटलरगंज बांध के पास उसकी मां राबिया खातून के नाम 386.1524 वर्गमीटर जमीन को कोर्ट के आदेश पर कुर्क किया गया। इसी तरह उसकी बहन फहमीदा अंसारी की 231.040 वर्गमीटर जमीन को कुर्क किया गया। यह कार्रवाई फहमीदा के पति एजाज उर्फ एजाजुलहक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेब पर बढ़ेगा बोझ: प्राइवेट स्कूल 12 प्रतिशत तक बढ़ाएंगे फीस, अगले शैक्षिक सत्र से लागू होगा फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Nikay Chunav: निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट देगी भाजपा, पसमांदा समाज को साधने की है तैयारी
मालूम हो कि ग्रैंडियर अपार्टमेंट में मुख्तार की पार्टी कौमी एकता दल का कार्यालय था। माफिया ने कई कीमती प्लॉटों पर कब्जा कर रखा था। इसमें से ये दो प्लॉट भी हैं। ईडी ने पिछले दिनों यहां सर्च अभियान चलाकर काली कमाई के कई सुबूत जुटाए थे। मुख्तार के खिलाफ जमीन पर कब्जा, अपहरण और वसूली, मछली से लेकर रेलवे और पीडब्ल्यूडी के ठेकों पर कब्जा करने सहित 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अफजाल अंसारी की साढे 12 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क
माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व गाजीपुर लोकसभा से सांसद अफजाल अंसारी की डालीबाग स्थित संपत्ति 28 अक्तूबर को कुर्क जा चुकी है। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई की गई थी। उस दौरान चार घंटे की गई कार्रवाई में मुनादी करवाई थी। फिर मकान के सभी दरवाजों पर सरकारी सील मोहर लगाये गये । गाजीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की थी।