फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Promotion process of teachers of junior basic schools started in uttar pradesh

UP: जूनियर बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, शासन से जारी विस्तृत समय सारिणी यहां देखें

Fri, 03 Feb 2023 12:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Feb 2023 12:09 AM IST
सार

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल द्वारा सभी बीएसए को भेजे गए निर्देश के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही व दंड का विवरण 15 फरवरी तक देनी होगी। अंतिम वरिष्ठता सूची को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित पोर्टल पर 20 फरवरी तक प्रकाशित करना होगा।

विज्ञापन
Promotion process of teachers of junior basic schools started in uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी गई है। 30 अप्रैल तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें कम से कम पांच साल का अनुभव पूरा करने वाले स्थायी सहायक अध्यापक-अध्यापिका अर्ह होंगे। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शासन की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल द्वारा सभी बीएसए को भेजे गए निर्देश के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही व दंड का विवरण 15 फरवरी तक देनी होगी। अंतिम वरिष्ठता सूची को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित पोर्टल पर 20 फरवरी तक प्रकाशित करना होगा। अंतिम ज्येष्ठता सूची के संबंध में पोर्टल पर शिक्षकों की आपत्ति 21 से 27 फरवरी तक ली जाएगी। इनका निस्तारण 13 मार्च तक किया जाएगा। इसको पोर्टल पर 16 मार्च तक प्रदर्शित करना होगा।

विज्ञापन

वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को करना है। शिक्षकों का वरिष्ठता क्रमांक मानव संपदा पोर्टल पर 28 मार्च तक अपलोड करना होगा। अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए वरिष्ठता के आधार पर खाली पदो पर पदोन्नति की कार्यवाही 10 अप्रैल से होगी। विद्यालयवार खाली पदों की सूची ऑनलाइन प्रदर्शित कर पदोन्नति शिक्षकों का पदस्थापना 15 से 20 अप्रैल तक करना होगा। पदोन्नति के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार 29 अप्रैल तक ग्रहण किया जाएगा।

पदोन्नति प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर 30 अप्रैल तक देना होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि सेवा नियमावली के प्रावधान के अनुसार पदोन्नति से पहले जिला समिति 20 मार्च तक जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्थित है, से संबंधित कार्रवाई की जाए। ताकि पदोन्नति का लाभ वरिष्ठता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को मिल सके।

दो नोडल अधिकारी नामित
पदोन्नति से संबंधित कार्यवाही के लिए उप सचिव राजेंद्र सिंह व संयुक्त सचिव मो. अल्ताफ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसमें राजेंद्र सिंह को मेरठ, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, झांसी, देवीपाटन व मुरादाबाद और मो. अल्ताफ को आजगढ़, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, चित्रकूट, बरेली, प्रयागराज, आगरा और अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

पदोन्नति के संबंध में जारी समय सारणी यहां देखें---

बोर्ड परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किए दिशा निर्देश
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष को स्ट्रॉग रूम बनाने की जगह इस बार समस्त केंद्रो में एक अलग कक्ष को स्ट्रॉग रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस स्ट्रांग रूम और इसमें प्रश्नपत्रों को रखे जाने वाली डबल लॉक युक्त आलमारी की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक का यह दायित्व होगा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण कर वहां परीक्षा प्रारंभ होने से पहले व्यवस्था का पालन कराएं। साथ ही अन्य छोटे-बड़े बिंदुओं को भी दिशा-निर्देशों में व्यापक रूप से बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed