फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program schedule for female military police recruitment prepared

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का कार्यक्रम तैयार, 12 से 14 सितम्बर तक होगी भर्ती

Thu, 05 Sep 2019 06:28 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 05 Sep 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
program schedule for female military police recruitment prepared
महिला बटालियन - फोटो : अमर उजाला
सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में होने वाले महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली के लिए तैयारियां करीब-करीब पूरी कर ली गई हैं। रैली में 4458 महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रवेशपत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त रैली में भाग लेने के लिए जिलेवार एवं तिथिवार कार्यक्रम भी बुधवार को जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के निदेशक भर्ती कर्नल आशुतोष मेहता ने बताया कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को तय तिथियों व जिले के अनुरूप ही भर्ती रैली में जाना होगा। छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के स्टेडियम में 12 से 14 सितंबर तक अभ्यर्थियों की शारीरिक माप, फिटनेस व दस्तावेजों की जांच की जाएगी। परीक्षण व जांच में सफल अभ्यर्थियों की 15 सितंबर से मेडिकल किया जाएगा। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 27 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन

ये रहा कार्यक्रम

12 सितंबर
उत्तर प्रदेश: अमेठी, अम्बेदकरनगर, प्रयागराज, बस्ती, फैजाबाद, कुशीनगर, कौशाम्बी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, फर्रूखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, ओरैया, बाराबंकी, कंनौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, महोबा और चित्रकूट।

13 सितंबर
उत्तर प्रदेश: बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफरनगर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, रामपुर, हापुड़, मैनपुरी, एटा, इटावा, झांसी, जालौन, ललितपुर, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज और मथुरा के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

14 सितंबर
उत्तर प्रदेश: जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, मउ, देवरिया, बलिया
उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी-गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टेहरी-गढ़वाल एवं उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed