फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Professor Dr. Mukul Srivastava can make career in podcasts in internet era

साउंड क्रॉफ्ट द ऑडियो वर्कशॉप: पॉडकास्ट में भी बना सकते हैं कॅरिअर, डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने रखे विचार

Tue, 20 Jan 2026 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 04:11 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज इंटरनेट पर सब कंटेंट क्रिएटर तो बनते जा रहे हैं, लेकिन श्रोता कौन बनेगा ये आपका बेहतर कंटेंट ही तय करेगा। कंटेंट की दुनिया बहुत क्रूर होती है। लोगों को बहुत जल्दी भुला देती है।

विज्ञापन
Professor Dr. Mukul Srivastava can make career in podcasts in internet era
प्रोफेसर डॉ. मुकुल श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरनेट के दौर में आज पॉडकास्ट एक बेहतर विकल्प है। कंटेंट आपका अच्छा है तो इंटरनेट की दुनिया में कॅरिअर बनाया जा सकता है। ये बात लखनऊ विश्वविद्यालय पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने कहीं। मौका था सोमवार को नेशनल पीजी कॉलेज में छह दिवसीय साउंड क्रॉफ्ट द ऑडियो वर्कशॉप के पहले दिन का।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेडियो में ये जरूरी नहीं है कि क्या बोला जा रहा है बल्कि ये जरूरी है कि कैसे बोला जा रहा है। आज इंटरनेट पर सब कंटेंट क्रिएटर तो बनते जा रहे हैं, लेकिन श्रोता कौन बनेगा ये आपका बेहतर कंटेंट ही तय करेगा। कंटेंट की दुनिया बहुत क्रूर होती है। लोगों को बहुत जल्दी भुला देती है। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। 
विज्ञापन


बताया कि रेडियो की दुनिया में प्रोमो लिखना और गढ़ना दोनों होता है। रेडियो और ऑडियो के लिए काम करने के लिए पहले से तैयारी करनी होती है। उच्चारण, शब्द ज्ञान और विषय ज्ञान जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉडकास्ट के जरिए कंटेंट को बहुत आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा
कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बचपन में हम लोग बीबीसी सुनकर बड़े हुए हैं और आज के दौर में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात के जरिए रेडियो को फिर से जिंदा करने का कार्य किया। आज पॉडकास्ट के जरिए कंटेंट को बहुत आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस क्षेत्र में हम कैसे कैरियर बनाए, इस वर्कशॉप  के जरिए ये सीखा जा सकता है। वर्कशॉप के पहले दिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट अनवारूल हसन ने पूरे सत्र के दौरान छात्र छात्राओं को आवाज की दुनिया के विभिन्न आयामों से रूबरू करवाया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवेंद्र कुमार सिंह और प्रो मुकुल श्रीवास्तव ने कॉलेज के कैलेंडर को भी जारी किया। इस कैलेंडर को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, नेशनल पीजी कॉलेज के छात्रों द्वारा डिजाइन किया गया। इस मौके पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रमुख डॉ बुशरा तुफैल, असिस्टेंट प्रोफेसर सचिन यादव और कीर्ति श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed