फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. Rajendra Kumar was a man of creation, thought and movement.

Lucknow News: सृजन, विचार और आंदोलन के व्यक्ति थे प्रो. राजेंद्र कुमार

Mon, 26 Jan 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Prof. Rajendra Kumar was a man of creation, thought and movement.
कैसरबाग स्थित इप्टा कार्यालय के बलराज साहनी सभागार में कव-आलोचक और जसम के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्
लखनऊ। कवि, आलोचक और जन संस्कृति मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुमार की स्मृति में इप्टा की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कैसरबाग स्थित इप्टा कार्यालय में रविवार को किया गया। वक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि इस स्वार्थी दौर में राजेंद्र कुमार होना दुर्लभ है। वे सृजन, विचार और आंदोलन के व्यक्ति रहे हैं। उनमें जहां वैचारिक दृढ़ता थी, वहीं व्यावहारिक लचीलापन, शालीनता और लोकतांत्रिकता थी।
विज्ञापन


वामपंथी विचारक राकेश वेदा ने बताया कि प्रो. राजेंद्र कुमार का निधन 83 वर्ष की आयु में गत 16 जनवरी को प्रयागराज में हुआ था। वे कैंसर से ग्रस्त थे। उनकी ख्याति एक शिक्षक के साथ जाने-माने कवि और आलोचक के रूप में रही है। ऋण गुणा ऋण, हर कोशिश है एक बग़ावत, लोहा लक्कड़ आदि उनके प्रमुख कविता संग्रह हैं। वहीं आईना द्रोह उनकी लंबी कविता है जो पुस्तिका के रूप में आई। प्रतिबद्धता के बावजूद, शब्द-घड़ी में समय, यथार्थ और कथार्थ, कविता का समय, साहित्य में सृजन के आयाम और विज्ञानवादी दृष्टि आदि इनकी आलोचनात्मक कृतियां हैं। जन संस्कृति मंच की फरजाना महदी ने बताया कि इलाचंद्र जोशी पर उन्होंने साहित्य अकादमी के लिए मोनोग्राफ भी लिखा। राजेंद्र कुमार ने कहानियां भी लिखी हैं और पत्रिकाओं का संपादन भी किया। उन्होंने 1981 में अभिप्राय पत्रिका निकाली। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की पत्रिका बहुवचन का भी संपादन किया। गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान, मीरा स्मृति सम्मान और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से भी उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद प्रतुल जोशी, तस्वीर नक़वी, राकेश श्रीवास्तव, राजा सिंह, रिज़वान अली, सत्य प्रकाश, शांतम निधि, सूचित माथुर, आशीष कुमार, रोहित यादव आदि ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed