फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof Kamala Srivastava passes away.

Lucknow: नही रहीं संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव, लखनऊ से संगीत के एक युग का अवसान हुआ

Mon, 05 Feb 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Feb 2024 03:55 PM IST
सार

लखनऊ में संगीत की एक बड़ी हस्ताक्षर प्रो. कमला श्रीवास्तव का निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन पर साहित्य व कला जगत के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Prof Kamala Srivastava passes away.
प्रो. कमला श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विस्तार

शास्त्रीय एवं लोक संगीत की साधिका प्रो. कमला श्रीवास्तव नहीं रहीं। रविवार रात 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर साहित्य एवं संगीत जगत में शोक की लहर है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। निधन की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह से ही उनके आवास पर लोगों का जुटना आरम्भ हो गया।

विज्ञापन


अपने जीते-जी प्रो. कमला श्रीवास्तव दीदी ने देहदान की इच्छा व्यक्त की थी। मध्याह्न में उनका पार्थिव शरीर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ को सौंप दिया गया। इसके पूर्व साहित्यकार पद्मश्री डा. विद्या विन्दु सिंह, वरिष्ठ लोक गायिका पद्मा गिडवानी, विमल पन्त, लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी, डा. पूनम श्रीवास्तव, नीरा मिश्रा, रेखा अग्रवाल, नीलम वर्मा, इन्दु सारस्वत, अर्चना गुप्ता, मधु श्रीवास्तव, कनक वर्मा, ज्योति किरन रतन सहित संगीत, कला और साहित्य से जुड़े लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये और सजल नयन के साथ भजन गाते हुए संगीत विदुषी को विदाई दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बजट प्रस्तुत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बजट का 90 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों के लिए है


इसी के साथ राजधानी लखनऊ से संगीत के एक युग का अवसान हुआ। वे अपने पीछे पुत्र रवीश, पुत्रवधू डा. रुपाली और पौत्री रवीशा को छोड़ गयी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed