{"_id":"66257629936bb32a84033357","slug":"production-remained-closed-for-four-hours-in-ntpc-raebareli-news-c-101-1-slko1034-113539-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनटीपीसी में चार घंटे बंद रहा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनटीपीसी में चार घंटे बंद रहा उत्पादन
Mon, 22 Apr 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में चार घंटे तक एक यूनिट में विद्युत उत्पादन ठप रहा। परियोजना की 500 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली यूनिट नंबर छह शनिवार रात लगभग 11 बजे अचानक बंद हो गई। अभियंताओं की टीम ने यूनिट बंद होने का कारण पता करने के लिए छानबीन शुरू की।
खराबी का पता लगाकर उसे ठीक करने में करीब चार घंटे लग गए, जिसके बाद 3 बजे यूनिट चालू कर दी गई। जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि मामूली खराबी के चलते यूनिट बंद हुई थी, जिसे ठीक कर रात में ही यूनिट चालू कर दी गई है। सभी यूनिटें पूरी क्षमता से चल रही हैं।