फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   proctor and warden change in shakuntala mishra university

पुनर्वास विवि में प्रॉक्टर और वॉर्डन बदले

Fri, 16 Sep 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
proctor and warden change in shakuntala mishra university
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि में पिछले दिनों हुए छात्र आंदोलन के बाद प्रॉक्टर और महिला छात्रावास की पूरी टीम बदल दी गई है। हालांकि विद्यार्थी इससे संतुष्ट नहीं हैं और ठोस कार्रवाई के लिए शुक्रवार शाम तक का समय दिया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, चीफ प्रॉक्टर पद पर प्रो. विनोद कुमार सिंह के स्थान पर प्रो. शेफाली यादव को तैनात किया गया है। वे अभी तक महिला छात्रावास की वॉर्डन थीं। वहीं डॉ. विनोदनी कटियार को महिला छात्रावास का अतिरिक्त चीफ प्रोवोस्ट, डॉ. ज्योति गौतम, डॉ. अमिता शुक्ला, डॉ. जे कल्याणी को प्रोवोस्टर और विभा तिवारी को सहायक प्रोवोस्ट बनाया गया है।
विज्ञापन

इस निर्णय पर सछास के इकाई अध्यक्ष आलोक प्रताप यादव उपाध्याय, हरीश यादव ने कहा है कि विवि प्रशासन उन्हीं लोगों को इधर से उधर तैनात कर रहा है। उनकी मांग के अनुसार व डीएम से हुई वार्ता के क्रम में न तो एफआईआर वापस लेने की कार्रवाई की गई न ही छात्रों के साथ मारपीट करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की गई। यदि 16 सितंबर शाम पांच बजे तक ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वे राजभवन के सामने प्रदर्शन को बाध्य होंगे। वहीं विवि प्रशासन ने कहा है कि कुलपति प्रो. आरकेपी सिंह ने बुधवार को छात्रों संग बैठक की जिसमें मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed